1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गर्मी बढ़ते ही रोज पीएं जीरा छाछ, पेट की समस्याएं रहेंगी दूर, फटाफट नोट कर लें तड़का छाछ की रेसिपी

गर्मी बढ़ते ही रोज पीएं जीरा छाछ, पेट की समस्याएं रहेंगी दूर, फटाफट नोट कर लें तड़का छाछ की रेसिपी

Tadka Chhachh Recipe: मौसम में हल्की गर्मी आते ही खाने में छाछ जरूर शामिल कर लें। जीरा छाछ पीने से पेट की समस्याएं कम परेशान करेंगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी। नोट कर लें घर में तड़का छाछ बनाने की रेसिपी।

जीरा छाछ रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV जीरा छाछ रेसिपी

इन दिनों दिन में मौसम काफी गर्म होने लगा है। मार्च अप्रैल आते ही खान-पान की कुछ आदतें बदल लेनी चाहिए। बसंत आते ही मौसम के हिसाब से खाने में दही छाछ का इस्तेमाल बढ़ा देना चाहिए। इस मौसम में पेट की समस्याएं काफी बढ़ जाती है, जिन्हें जीरा छाछ से कम किया जा सकता है। जीरा छाछ पीने में जितनी अच्छी लगती है उससे कहीं ज्यादा पाचन के लिए अच्छी होती है। रोजाना जीरा छाछ पीने से गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या दूर होगी। इससे पेट ठंडा रहेगा। आप घर में आसानी से दही से या प्लेन छाछ से जीरा छाछ बना सकते हैं। फटाफट नोट कर लें जीरा छाछ की रेसिपी।

जीरा छाछ रेसिपी

जीरा छाछ (बिना तड़का वाली)- इसे बनाने के लिए आप या तो दही ले लें या बाजार से खरीदकर प्लेन छाछ ले लें। दही का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसमें पानी डालकर अच्छी तरह से चला लें और छाछ बना लें। अब तवा पर 1 चम्मच जीरा भून लें। जीरा को हल्का ठंडा होने पर चकला बेलन की मदद से दरदरा पीस लें। अब छाछ में पिसा जीरा, काला नमक, हींग और थोड़ा चाट मसाला डाल दें। तैयार है जीरा छाछ, आप इसे ऐसे ही प्लेन पी सकते हैं या खाने से साथ भी ले सकते हैं।

जीरा तड़का छाछ- इस छाछ को बनाने के लिए भी आपको दही को फेंटकर पतला करना है। अगर प्लेन छाछ से बना रहे हैं तो ऐसे ही रखें। छाछ में काला नमक और चाट मसाला डाल दें। इसमें थोड़ा पिसा हुआ भुना जीरा डाल दें। अब एक पैन का कलछी में 1 छोटी चम्मच सरसों का तेल डालें। तेल गर्म होने पर जीरा डालें। इसमें हींग डालकर गैस की फ्लेम बंद कर दें। अब 1 पिंच लाल मिर्च का पाउडर डालें और तड़का को छाछ में डालकर तुरंत ढककर रख दें। जीरा तड़का छाछ बनकर तैयार है। आप इसे पीएंगे तो भरपूर स्वाद मिलेगा और पेट भी एकदम फिट रहेगा।

 

Latest Lifestyle News