क्या आप भी सूजी का हलवा या फिर बेसन का हलवा खाते-खाते बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आपको खरबूजे की रेसिपी को जरूर आजमाकर देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खरबूजे का हलवा बनाने के लिए आपको 250 ग्राम खरबूजा, 2 टेबल स्पून मिल्क पाउडर, 2 टेबल स्पून चीनी, एक टेबल स्पून कॉर्नफ्लोर, हाफ कप पानी, 2 छोटी चम्मच घी और एक टेबल स्पून बादाम की कतरन की जरूरत पड़ेगी। महज 15 मिनट में खरबूजे का हलवा सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगा।
पहला स्टेप- सबसे पहले खरबूजे के छील लीजिए और फिर छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए।
दूसरा स्टेप- खरबूजे के टुकड़ों में मिक्सर में डालिए और अच्छी तरह से पीस लीजिए।
तीसरा स्टेप- इसके बाद एक कढ़ाई में पिसे हुए खरबूजे को निकाल लीजिए। मीडियम फ्लेम पर पिसे हुए खरबूजे को चलाते हुए बॉइल कर लीजिए।
चौथा स्टेप- कढ़ाई में मिल्क पाउडर और चीनी एड कर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। इसके बाद हाफ कटोरी पानी में कॉर्नफ्लोर डालकर घोल लीजिए।
पांचवां स्टेप- इस घोल को हलवे में मिक्स कर लीजिए। इसके बाद खरबूजे के हलवे में घी को भी मिला लीजिए।
छठा स्टेप- आपको खरबूजे के हलवे को तब तक चलाते हुए पकाना है, जब तक ये गाढ़ा न हो जाए। लगभग 5 मिनट में खरबूजे का हलवा पक जाएगा।
लगभग 5 मिनट बाद आप गैस बंद कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खरबूजे के हलवे की गार्निशिंग के लिए आपको बादाम की कतरन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप गर्म या फिर ठंडे खरबूजे के हलवे का लुत्फ उठा सकते हैं। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे के हलवे का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा। इस बार गर्मियों के मौसम में आपको खरबूजे के हलवे की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।
Latest Lifestyle News