1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. झाग से बिगड़ जाता है चाय का स्वाद, तो कैसे बनाएं, जिससे झागदार नहीं, स्वादिष्ट बने Chai

झाग से बिगड़ जाता है चाय का स्वाद, तो कैसे बनाएं, जिससे झागदार नहीं, स्वादिष्ट बने Chai

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 05, 2026 04:11 pm IST,  Updated : May 05, 2026 04:11 pm IST

How to make tea: क्या आप जब चाय बनाते हैं, तब झाग की वजह से चाय का स्वाद किरकिरा हो जाता है? अगर हां, तो आपको चाय बनाते समय इस प्रोसीजर को फॉलो करना चाहिए।

झाग के बिना चाय कैसे बनाएं?- India TV Hindi
झाग के बिना चाय कैसे बनाएं? Image Source : CHANDRA BITE/YT/UNSPLASH

क्या आपको भी झाग वाली चाय पीना पसंद नहीं है? अगर हां, तो आज हम आपको चाय बनाने के ऐसे तरीके के बारे में बताएंगे, जिससे चाय में ज्यादा झाग न बन पाएं और चाय का स्वाद भी बढ़ जाएगा। दरअसल, चाय को तेज बॉइल करने की वजह से चाय में ज्यादा झाग बनने लगता है। आपको बस चाय बनाते समय कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना है। इसका मतलब ये है कि आप जैसे चाय बनाते हैं, आपको वही तरीका फॉलो करना है, बस थोड़ी-बहुत बदलाव के साथ... 

ज्यादा झाग बनने के कारण- जब चाय पत्ती और दूध को एक साथ डाल दिया जाता है, यानी जब दूध को जल्दी डाल दिया जाता है, तब चाय को ज्यादा देर तक उबालना पड़ता है जिससे चाय का स्वाद भी थोड़ा सा बिगड़ सकता है और झाग भी ज्यादा बनने लगता है। आपको सबसे पहले पैन में पानी डालना है और पानी को बॉइल कर लेना है।

क्या है सही तरीका- जब पानी उबल जाए, तब आपको इसमें चाय की पत्ती एड करनी है। लगभग 2 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर इस मिश्रण को बॉइल होने दीजिए जिससे पत्ती का रंग और खुशबू दोनों पानी में अच्छी तरह से बस जाएं। इसके बाद दूध की बारी आती है। दूध एड करने के बाद आपको अपने हिसाब से चीनी एड कर लेनी है और फिर बस एक बार उबाल आने देना है और गैस की आंच को धीमा कर देना है।

गौर करने वाली बात- ध्यान रहे कि आपको चाय को धीमी आंच पर पकाना तो है लेकिन चाय को पैन के ऊपर तक नहीं आने देना है। बस इस तरीके से चाय बनाएंगे, तो झाग ज्यादा नहीं बनेगा। चाय कड़क और खुशबूदार बनेगी। आपको दूध सही टाइम पर एड करना है और दूध डालने के बाद चाय को बहुत ज्यादा नहीं खौलाना है। अगली बार जब भी चाय बनाएं, तो इस प्रोसीजर को फॉलो करके जरूर देखें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल