1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सूखे नींबू से बनाएं नींबू का काला अचार, फटाफट नोट कर लें स्वाद से भरपूर Pickle की आसान रेसिपी

सूखे नींबू से बनाएं नींबू का काला अचार, फटाफट नोट कर लें स्वाद से भरपूर Pickle की आसान रेसिपी

How to Make Lemon Pickle: सूखे हुए नींबू का काला अचार स्वाद में जितना लाजवाब होता है, पेट के लिए उतना ही फायदेमंद। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें तेल का इस्तेमाल नहीं होता और यह सालों-साल खराब नहीं होता। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

नींबू का काला अचार रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : KITCHEN OF MOM/YOUTUBE नींबू का काला अचार रेसिपी

गर्मी के मौसम में नींबू को लोग अपनी डाइट में अलग अलग तरह से शामिल करते हैं। नींबू की खपत को देखते हुए लोग ज्यादा मात्रा में इसे खरीदकर रख लेते हैं। लेकिन भीषण गर्मी पड़ने की वजह से नींबू जल्दी सूख जाते हैं। ऐसे में सूखे नींबू को लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि सूखे नींबू से आप नींबू का काला अचार बना सकते हैं। नींबू का यह अचार खाने में खट्टा-मीठा लगता है। यहां हम आपके लिए काला नींबू अचार की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

  • 500 ग्राम नीबू
  • 500 ग्राम चीनी
  • 3 चम्मच नमक या स्वादानुसार
  • 1 चम्मच काला नमक
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 3-4 चम्मच अजवाइन
  • इलायची के दाने

नींबू का अचार बनाने का तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले नींबू को अच्छी तरह धो लें और साफ कपड़े से पोंछकर सूखा लें। 

स्टेप 2: इसके बाद नींबू को चार टुकड़ों में काट लें और फिर इसमें नमक डालें। आप चाहें तो इसके छिलके को काटकर भी डाल सकते हैं। 

स्टेप 3: नमक अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें चीनी, काला नमक, काली मिर्च, इलायची के दाने और अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। 

स्टेप 4: इन सभी सामान को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसे किसी कांच के जार में रखें और 4-5 दिन तक धूप दिखाएं। धूप लगाने से पहले अचार को उलट-पलट जरूर करें। 

स्टेप 5: 4 दिन बाद इसे आप पराठे, चावल दाल के साथ खाएं। 

Latest Lifestyle News