1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नवरात्रि के पहले दिन बनाएं मखाने की खीर, मां शैलपुत्री को लगाएं भोग, नोट कर लीजिए रेसिपी

नवरात्रि के पहले दिन बनाएं मखाने की खीर, मां शैलपुत्री को लगाएं भोग, नोट कर लीजिए रेसिपी

Makhana Kheer: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के लिए मखाने की खीर बनाएं। आइए पोषक तत्वों से भरपूर मखाने की खीर को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

मखाने की खीर- India TV Hindi
Image Source : SHARMIS PASSIONS/YT मखाने की खीर

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। आप नवरात्रि के पहले दिन भोग लगाने के लिए मखाने की खीर बना सकते हैं। आइए मां शैलपुत्री के भोग की रेसिपी के बारे में जानते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाने की खीर बनाने के लिए एक लीटर फुल क्रीम दूध, 2 कप मखाने, 3 चम्मच या स्वाद के अनुसार चीनी, 8-10 बादाम, 8-10 काजू, 15-16 किशमिश, हाफ छोटी चम्मच हरी इलायची पाउडर और एक छोटे चम्मच घी की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले कढ़ाई में घी को गर्म कर सभी मखानों को हल्का सा भून लीजिए। इसके बाद काजू और बादाम को काटकर रख लीजिए।

दूसरा स्टेप- किशमिश को पानी में भिगोकर रख लीजिए। जब मखाने ठंडे हो जाएं, तब इन्हें मिक्सर में थोड़ा सा पीस लेना है।

तीसरा स्टेप- मोटे तले वाली कढ़ाई में दूध को गर्म कर एक बार उबाल आने दीजिए। अब धीमी आंच पर दूध को तब तक बॉइल होने दीजिए, जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए।

चौथा स्टेप- इसके बाद आपको मखानों को दूध में एड करना है। मखानों को अच्छी तरह से पकने दीजिए।

पांचवां स्टेप- अब खीर में ड्राई फ्रूट्स को मिक्स कर लीजिए। अपने स्वाद के हिसाब से खीर में चीनी और हरी इलायची पाउडर मिक्स कर लीजिए।

छठा स्टेप- आंच को धीमा रखिए और खीर को गाढ़ा होने दीजिए। आपकी मखाने की खीर भोग लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

किशमिश को आखिर में डालिए। मखाने की खीर में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है जो आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मखाने की खीर में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आपको मखाने की खीर का टेस्ट वाकई में बहुत पसंद आएगा।

 

Latest Lifestyle News