Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नींबू और पुदीने से बनाएं शरीर-दिमाग को तरोताजा कर देने वाली ड्रिंक, गर्मियों के लिए परफेक्ट, बेहद आसान है रेसिपी

नींबू और पुदीने से बनाएं शरीर-दिमाग को तरोताजा कर देने वाली ड्रिंक, गर्मियों के लिए परफेक्ट, बेहद आसान है रेसिपी

Written By: Vanshika Saxena Published : Mar 11, 2026 01:27 pm IST, Updated : Mar 11, 2026 01:27 pm IST

Refreshing drink recipe: गर्मियों के मौसम में शरीर और दिमाग को रिफ्रेश रखने के लिए आप इस ड्रिंक की रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

नींबू पुदीने वाली ड्रिंक- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK नींबू पुदीने वाली ड्रिंक

नींबू और पुदीना, गर्मियों के मौसम में ये दोनों चीजें आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आज हम आपको लेमन मिन्ट मोइतो की रेसिपी के बारे में बताएंगे। इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक को बनाने के लिए आपको न तो ज्यादा सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय लगेगा। गर्मियों के मौसम में आप इस टेस्टी ड्रिंक को रोज पीना पसंद करेंगे। आइए नींबू और पुदीने वाली इस ड्रिंक को स्टेप बाई स्टेप बनाना सीखते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लेमन मिन्ट मोइतो बनाने के लिए आपको एक किलोग्राम नींबू, 800 ग्राम पुदीने की पत्तियां और एक किलोग्राम चीनी की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक बर्तन में चीनी निकाल लीजिए। अब इसी बर्तन में पानी भी एड कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- आपको चीनी और पानी के घोल को तब तक पकाना है, जब तक चीनी पानी में अच्छी तरह से घुल न जाए।

तीसरा स्टेप- चीनी और पानी के घोल को बीच-बीच में चलाते रहिए। इस चाशनी को थोड़ा सा गाढ़ा होने दीजिए।

चौथा स्टेप- इसके बाद एक-एक करके सारे नींबू को दो बराबर हिस्सों में काट लीजिए। एक कटोरे में सारे नींबू के रस को निचोड़ लीजिए।

पांचवां स्टेप- अब आपको चाशनी में एक स्पून नींबू का रस मिला लेना है। जब तक ये मिश्रण ठंडा हो रहा है, तब तक पुदीने की पत्तियों को धोकर मिक्सर में डालिए।

छठा स्टेप- मिक्सर में नींबू का रस भी एड कर लीजिए और फिर इन्हें अच्छी तरह से पीस लीजिए।

सातवां स्टेप- जब पुदीने की पत्तियां बारीक-बारीक पिस जाएं, तब बचे हुए नींबू के रस को भी इनके साथ मिक्स कर लीजिए।

आठवां स्टेप- ठंडी चाशनी में पिसे हुए पुदीने और नींबू के रस को मिला लीजिए। अब आपको इस ड्रिंक को छानकर किसी बॉटल में भर लेना है।

नवां स्टेप- आपका लेमन मिंट मोइतो सिरप बन चुका है। एक गिलास में आइस क्यूब्स निकाल लीजिए।

दसवां स्टेप- इस गिलास में 3 स्पून लेमन मिंट मोइतो सिरप और पानी निकालकर सब कुछ अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

गार्निशिंग के लिए आप कुछ पुदीने की पत्तियों और नींबू की एक स्लाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मियों में आपको इस ड्रिंक का लुत्फ जरूर उठाना चाहिए। इस ड्रिंक की हर एक घूंट आपको रिफ्रेश कर देगी।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement