1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर कैसे बनाएं हेल्दी मक्खन, नहीं पड़ेगी गाय के दूध की जरूरत, नोट कर लीजिए रेसिपी

घर पर कैसे बनाएं हेल्दी मक्खन, नहीं पड़ेगी गाय के दूध की जरूरत, नोट कर लीजिए रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 11, 2026 07:08 am IST,  Updated : Mar 11, 2026 07:08 am IST

Recipe of butter: क्या आपने कभी घर पर हेल्दी मक्खन बनाया है? आइए जीरो कोलेस्ट्रॉल वाले मक्खन की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं।

मक्खन की रेसिपी- India TV Hindi
मक्खन की रेसिपी Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी यही लगता है कि मक्खन बनाने के लिए गाय का दूध तो जरूर चाहिए होता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। बिना गाय के दूध के भी हेल्दी मक्खन बनाया जा सकता है। आज हम आपको लैक्टोस फ्री और जीरो कोलेस्ट्रॉल वाले मक्खन की रेसिपी के बारे में बताएंगे। घर पर हेल्दी मक्खन बनाने के लिए 2 स्पून मेलन सीड्स, कनोला, नारियल का तेल, नमक, हल्दी और नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले मिक्सर में मेलन सीड्स और थोड़ा सा पानी डालिए और इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- आपको दूध की जगह इस गाढ़े मिश्रण का इस्तेमाल करना है। आइए स्टेप बाई स्टेप मक्खन बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

तीसरा स्टेप- अब मिक्सर में कनोला और नारियल का तेल निकाल लीजिए। इसके बाद इसी मिक्सचर में नमक, हल्दी पाउडर और नींबू का रस भी निकाल लीजिए।

चौथा स्टेप- इन सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लीजिए। अब इस मिश्रण को किसी भी कंटेनर में निकाल लीजिए और फिर फ्रिज में सेट होने के लिए रख दीजिए।

आप इस हेल्दी मक्खन को रोटी, पराठे या फिर खाने की किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं। इस मक्खन को बनाने में न तो ज्यादा सामग्री का इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ेगी और न ही ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। ये मक्खन आपको बाजार में मिलने वाले ब्रांड वाले मक्खन से काफी सस्ता पड़ेगा। आपको भी कम से कम एक बार मक्खन की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आप बाजार से मक्खन खरीदना बंद कर देंगे और घर पर ही मक्खन बनाने लगेंगे। पोषक तत्वों से भरपूर इस मक्खन का टेस्ट भी बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल