A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मक्के की रोटी बनाने का सबसे आसान तरीका, बिना टूटे एकदम गोल और फूली-फूली बनेंगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

मक्के की रोटी बनाने का सबसे आसान तरीका, बिना टूटे एकदम गोल और फूली-फूली बनेंगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Makki Ki Roti Making Tips: सर्दियों में मक्के की रोटी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। लेकिन मक्के की रोटी बनाना सभी को नहीं आता है। हम आपको ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिससे आपकी मक्के की रोटी एकदम गोल और फूली हुई बनेंगी। फटाफट नोट कर लें मक्के की रोटी बनाने की रेसिपी।

मक्के की रोटी की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मक्के की रोटी की रेसिपी

सर्दियों में रंग बिरंगी सब्जियां और फल खूब आते हैं। सर्द ऋतु में ऐसी चीजें आती हैं जो शरीर को अंदर से गर्म रखती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता   को मजबूत बनाती हैं। इन दिनों में लोग मक्के की रोटी और सरसों का साग खाना पसंद करते हैं। खासतौर यूपी, हरियाणा और पंजाब में लोग मक्के की रोटी और सरसों दा साग खूब खाते हैं। शहरों में रहने वाले लोग आज भी मक्के की रोटी खाने को तरसते हैं। ज्यादातर लोगों को पता नहीं है कि गैस पर भी मक्के की रोटी आसानी से बनाई जा सकती है। जिन लोगों को हाथ से रोटी बनाना नहीं आता वो चकला बेलन की मदद से मक्के की रोटी बना सकते हैं। 

दरअसल मक्के की रोटी बनाते वक्त रोटी या तो टूट जाती है या फिर फट जाती है। कई बार ये रोटी इतनी कड़ी हो जाती है कि चबाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको मक्के की रोटी बनाने और उसे बेलने का सही तरीका बता रहे हैं। इस तरह मक्के की रोटी बनाकर खाएंगे तो एकदम फूली-फूली रोटी का स्वाद ले पाएंगे।

मक्के की रोटी बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- मक्के की रोटी और बाजरा की रोटी काफी एक जैसी होती हैं। इनके आटे में लोच नहीं होता जिससे मक्के की रोटी गेहूं के जैसी चिकनी नहीं बन पाती है। इस आटे में चिपक बिल्कुल नहीं होती है। इसके मक्का की रोटी बनाने के लिए जब आटा गूंथने लगें तो उसमें 1 मुट्ठी गेहूं का आटा मिक्स कर लें।

दूसरा स्टेप- अगर आप 2 मुट्ठी मक्के का आटा ले रहे हैं तो 1 मुट्ठी गेहूं का आटा इसमें मिला लें। साथ में आधा चम्मच हल्दी भी मिला लें इससे रोटी का रंग पाली आएगा। अब गुनगुने पानी से मक्का की रोटी के लिए नरम आटा गूंथ लें। आटे से लोई तोड़ लें और हल्का गेहूं का आटा लगाकर चकला बेलन की मदद से गोल लेकिन थोड़ी छोटी रोटी बेल लें। 

तीसरा स्टेप-अगर आप सिर्फ मक्का के आटे की रोटी बना रहे हैं जिसमें गेहूं का आटा नहीं मिला है तो उसे किसी पॉलिथिन पर रखकर बेल लें। इससे रोटी टूटेगी नहीं और आराम से उठाकर गर्म तवे पर रोटी को डाल दें। नीचे से हल्का सिंकने के बाद रोटी को पलट लें। दूसरी ओर से मक्का की रोटी को थोड़ा ज्यादा सेंक लें।

पहला स्टेप-अब तवा से हटाकर रोटी को सीधी साइड से गैस पर रखें और घुमाते हुए हल्का कुरकुरा सेंक लें। मक्का की रोटी एकदम फूल जाएगी। आप इसी तरह सारी मक्का की रोटियां बना लें। मक्का की रोटी को सफेद मक्खन, छाछ, गुड़ और सबसों के साथ के साथ सर्व करें। आपको खाने में मज़ा आ जाएगा।

 

Latest Lifestyle News