A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर कैसे बना सकते हैं 'मेलोडी चॉकलेटी', मिनटों में ढेर सारी टॉफी तैयार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

घर पर कैसे बना सकते हैं 'मेलोडी चॉकलेटी', मिनटों में ढेर सारी टॉफी तैयार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Melody Toffee Recipe: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 'Melody' टॉफी गिफ्ट की है। आप भी इस टॉफी का स्वाद ले सकते हैं, इसे आसानी से बच्चों के लिए बना सकते हैं। जानिए घर में मेलोडी चॉकलेटी बनाने की रेसिपी।

मेलोडी टॉफी रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मेलोडी टॉफी रेसिपी

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का टॉफी वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी मेलोनी को मेलोडी का एक पैकेट दे रहे हैं। अब लोगों की जुबान पर मेलोडी है चॉकलेटी का स्वाद चढ़ गया है। आप चाहें तो घर में भी मेलोडी टॉफी बना सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत कम चीजों की जरूरत होगी और ढेर सारी टॉफी बनकर तैयार हो जाएंगी। जिन लोगों के घर में बच्चे हैं उन्हें एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए।  

मेलोडी टॉफी बनाने के लिए सामग्री

  • आधा कप दूध
  • 400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क  
  • चार बड़े चम्मच कॉफी पाउडर
  • दो बड़े चम्मच बटर
  • रैपिंग पेपर या शीट

मेलोडी टॉफी की रेसिपी

पहला स्टेप- आधा कप दूध को थोड़ा गर्म कर लें। दूध में चार चम्मच इंस्टेंट कॉफी पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आप इसे ब्लैंडर या एग बीटर की मदद से मिला सकते हैं। इससे टॉफी में कॉफी वाला फ्लेवर आएगा और कलर भी ब्राउन होगा।

दूसरा स्टेप- अब एक पैन में दो बड़ा चम्मच मक्खन डालकर पिछने दें। अब इसमें पूरा कंडेंस्ड मिल्क डालें दें और चलाते रहें। जो कॉफी वाला दूध तैयार कि है वो भी इसमें धीरे-धीरे मिलाते जाएं। आपको इसे लगातार चलाते रहना है जिससे इसमें गांठें न पड़ें। 

तीसरा स्टेप- थोड़ी देर पकाने के बाद मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा और ये पैन से अलग होने लगेगा। इस स्टेज पर समझ जाएं कि टॉफी बनाने के लिए बैटर तैयार है। आप थोड़ा सा इसमें से लेकर हल्का ठंडा करके हाथ से रोल करके चेक कर लें। ध्यान रखने वाली बात ये है कि आपको इसे ज्यादा नहीं पकाना है। इससे टॉफी ज्यादा कड़ी हो जाएगी।

चौथा स्टेप- अब जो तैयार मिक्स है उसे हल्का ठंडा होने दें और थोड़ा लेकर हथेली से रोल कर लें। अब ओवल शेप या मेलोडी जैसी शेप दें। इससे बच्चों को टॉफी का स्वाद, शेप और रंग बिल्कुल एक जैसा ही लगेगा। अब तैयार की गई टॉफी को गोल्डन फॉइल या किसी बटर पेपर में रैप कर दें। 

घर आए लोगों को ये टॉफी खिलाएंगे तो कोई भी यकीन नहीं कर पाएगा कि आपने इसे खुद से बनाया है। बच्चों को भी सरप्राइज देने के लिए ये टॉफी अच्छा विकल्प हैं। आप फटाफट से ढेर सारी टॉफी बनाकर खा सकते हैं।

Latest Lifestyle News