1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जी को जरूर लगाएं मोतीचूर के लड्डू का भोग, बहुत आसान है बनाना, फटाफट नोट करें रेसिपी

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जी को जरूर लगाएं मोतीचूर के लड्डू का भोग, बहुत आसान है बनाना, फटाफट नोट करें रेसिपी

मोतीचूर के लड्डू का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। हालांकि इसे बनाना आसान काम है, ऐसे में हनुमान जयंती के मौके पर आप घर पर आसानी से इसे बना सकते हैं। यहां से फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

मोतीचूर के लड्डू की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK मोतीचूर के लड्डू की रेसिपी

साल 2026 में हनुमान जयंती 2 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जा रही है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह पर्व चैत्र मास की पूर्णिमा को भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग बजरंग बली को उनके प्रिय प्रसाद चढ़ाते हैं। हनुमान जी को मोतीचूर के लड्डू काफी पसंद हैं। ऐसे में लोग बाजार से खरीदकर उन्हें उनके प्रिय भोग लगाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप घर पर आसानी से मोतीचूर के लड्डू भी बना सकते हैं। यहां हम मोतीचूर लड्डू की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री

  • बेसन - 2 कप
  • चीनी - 1.5 कप
  • पानी (घोल के लिए)
  • पानी (चाशनी के लिए) -1 कप
  • इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच
  • नारंगी खाने वाला रंग - एक चुटकी
  • खरबूजे के बीज - 1 बड़ा चम्मच
  • घी/तेल - तलने के लिए

बनाने की विधि 

1. बेसन का घोल तैयार करना
एक बड़े बर्तन में बेसन छान लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक पतला और चिकना घोल तैयार करें। ध्यान रहे कि घोल में गुठलियां न हों। घोल इतना पतला होना चाहिए कि वह झारे से आसानी से गिर सके।

2. चाशनी बनाना
एक कड़ाही में चीनी और 1 कप पानी डालकर गर्म करें। इसमें इलायची पाउडर और नारंगी रंग मिला दें। हमें एक तार से थोड़ी कम वाली चिपचिपी चाशनी चाहिए। जब चाशनी तैयार हो जाए, तो गैस धीमी कर दें।

3. बूंदी तलना
कड़ाही में घी या तेल गर्म करें। मोतीचूर के लिए एकदम बारीक छेद वाला झारा लें। झारे को कड़ाही से थोड़ा ऊपर रखें और बेसन का घोल उस पर डालें। धीरे-धीरे थपथपाएं ताकि बारीक बूंदी तेल में गिरे। बूंदी को हल्का सा तलकर निकाल लें और सीधे तैयार गुनगुनी चाशनी में डालते जाएं।

4. लड्डू बांधना
जब सारी बूंदी चाशनी में मिल जाए, तो इसमें खरबूजे के बीज मिलाएं। इसे ढककर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि बूंदी चाशनी को सोख ले और फूल जाए। अब हाथों पर थोड़ा सा घी लगाएं और मिश्रण से गोल-गोल लड्डू बना लें।

Latest Lifestyle News