1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Oats Chilla Recipe: नाश्ते में बनाएं ओट्स चीला, खाने में टेस्टी भी और हेल्दी भी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Oats Chilla Recipe: नाश्ते में बनाएं ओट्स चीला, खाने में टेस्टी भी और हेल्दी भी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Oats Chilla Recipe: ब्रेकफास्ट में लोग हेल्दी नाश्ता करना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप पोहा और सूजी का चीला खाकर बोर हो चुके हैं तो ओट्स चीला बना सकते हैं। यहां से फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

Oats Chilla Recipe- India TV Hindi
Image Source : KABITA'S KITCHEN/YOUTUBE Oats Chilla Recipe

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण मील होता है। इसलिए आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि नाश्ता हेल्दी करना चाहिए। ऐसे में दिन की हेल्दी शुरुआत करने के लिए लोग बेसन-सूजी का चीला खाते हैं या फिर पोहा खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने ओट्स चीला ट्राई किया है। ओट्स चीला खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्दी भी है। इसे बनाना बेहद आसान है और सिर्फ 20 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। अगर आप भी नाश्ते में कुछ हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो ओट्स चीला बना सकते हैं। यहां से आसान सी रेसिपी नोट कर लें। 

ओट्स चीला के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 चम्मच बेसन
  • 2 कप ओट्स
  • 2 चम्मच तेल
  • 2 कटी हुई हरी मिर्च
  • 2 कटी हुई प्याज
  • 2 शिमला मिर्च
  • 1 गाजर
  • 2 टमाटर
  • 1 चम्मच जीरा
  • थोड़ा अदरक
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच मिर्च
  • हरा धनिया कटा हुआ
  • नमक (स्वादानुसार)
  • हरी चटनी या रेड सॉस

ओट्स चीला बनाने का तरीका

स्टेप 1 - ओट्स चीला बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स पीस लें। पीसने के बाद इसे एक बर्तन में निकाल लें। 

स्टेप 2 - इसके बाद पीसे हुए ओट्स में बेसन, हल्दी, जीरा मिर्च और अन्य मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। 

स्टेप 3 - अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज, गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें और इन्हें अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालकर घोल तैयार कर लें। 

स्टेप 4 - अब तवा गर्म करें, जब तवा गर्म हो जाए तो इसपर बैटर को गोल आकार में फैलाएं और अच्छी तरह सेकें। जब चीला एक तरफ से अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे पलटकर दूसरी तरफ से सेकें। 

स्टेप 5 - फिर इसे हरी चटनी और रेड सॉस के साथ सर्व करें। 

Latest Lifestyle News