1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. खीरा, बूंदी का नहीं घर पर झटपट बनाएं पाइनएप्पल रायता, मिनटों में बनकर हो जाएगा तैयार, नोट करें रेसिपी

खीरा, बूंदी का नहीं घर पर झटपट बनाएं पाइनएप्पल रायता, मिनटों में बनकर हो जाएगा तैयार, नोट करें रेसिपी

गर्मी के मौसम में रायते के बिना खाना अधूरा सा लगता है। ज्यादातर घरों में खीरा, बूंदी का रायता बनता है, लेकिन क्या कभी आपने पाइनएप्पल रायता ट्राय किया है। इसे बनाना बेहद आसान है। यहां हम आपके लिए पाइनएप्पल रायता की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।

पाइनएप्पल रायता रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पाइनएप्पल रायता रेसिपी

गर्मियों के मौसम में दोपहर के खाने के साथ अगर ठंडा-ठंडा रायता मिल जाए, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। अमूमन लोग घरों में खीरा, लौकी या बूंदी का रायता बनाते हैं। लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग और रिफ्रेशिंग ट्राई करना चाहते हैं, तो पाइनएप्पल रायता एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह स्वाद में खट्टा-मीठा और बेहद लाजवाब होता है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह मिनटों में तैयार हो जाता है। ऐसे में यहां से फटाफट नोट करें पाइनएप्पल रायता की आसान सी रेसिपी। 

सामग्री

  • पका हुआ अनानास: 1 कप 
  • ताजा दही: 2 कप 
  • चीनी या पिसी मिश्री: 2-3 चम्मच 
  • भुना हुआ जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • काला नमक: 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
  • बारीक कटा हरा धनिया: 2 चम्मच
  • अनार के दाने: 2 चम्मच

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक पैन में बारीक कटे हुए पाइनएप्पल के टुकड़े और 1 चम्मच चीनी डालें। इसे धीमी आंच पर 4-5 मिनट के लिए पका लें जब तक कि पाइनएप्पल थोड़े सॉफ्ट न हो जाएं। ऐसा करने से पाइनएप्पल का खट्टापन कम हो जाता है और रायते में दही फटती नहीं है। पकाने के बाद इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • एक बड़े मिक्सिंग बाउल में 2 कप ताजा दही लें। इसे मथानी की मदद से अच्छी तरह फेंट लें ताकि इसमें कोई गुठली न रहे और दही एकदम स्मूद हो जाए।
  • अब फेंटे हुए दही में बची हुई चीनी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • जब पकाया हुआ पाइनएप्पल पूरी तरह ठंडा हो जाए, तो इसे तैयार दही के मिश्रण में डाल दें और हल्के हाथों से मिलाएं।
  • आपका शानदार पाइनएप्पल रायता तैयार है। इसे बारीक कटे हरे धनिए और लाल-लाल अनार के दानों से गार्निश करें और सर्व करें। 

Latest Lifestyle News