गरमा-गरम देसी घी की खुशबू, हल्की सी इलायची की महक और मुंह में घुल जाने वाली मिठास। अगर आपने एक बार पोहे का यह अनोखा हलवा चख लिया, तो यकीन मानिए घर के बच्चे ही नहीं, बड़े-बुज़ुर्ग भी खीर और पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद भूल जाएंगे। साधारण से पोहे को खास मिठाई में बदलने की यह झटपट रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि स्वाद में इतनी लाजवाब है कि हर त्योहार और खास मौके की शान बन सकती है। तो देर किस बात की, तुरंत नोट करें यह स्वादिष्ट और आसान विधि।
पोहा का हलवा बनाने के लिए सामग्री
-
चाशनी के लिए साम्रगी: 1 कप गुड़, 2 कप पानी, 3 इलायची के छिलके
-
हलवा के लिए सामग्री:1।5 कप पोहा, ड्राई फ्रूट्स, 9-10 बादाम, 7-8 काजू, 7-8 किशमिश, 1 कप सूखा नारियल, 5 बड़े चम्मच देसी घी, इलायची पाउडर
पोहा का हलवा कैसे बनाएं?
-
पोहे का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और उसपर एक गहरा बर्तन रखें।
-
उस बतर्न में दो कप पानी और एक गुड़ डालें। अब गुड़ को पानी में अच्छी तरह मिल जाने दें। इस पानी में आधा चम्मच इलायची पाउडर डालें।
-
चाशनी बनाते समय गैस की आंच को मीडियम रखें और गुड़ को अच्छी तरह से उसमें मिल जाने दें।
-
अब, एक कड़ाही में दो चम्मच घी डालें और उसमें ड्राइफ्रूट्स को अच्छी तरह से रोस्ट करें।
-
काजू बादाम के बाद आप नारियल के बुरादे को भी अच्छी तरह से रोस्ट करें। आप सूखा नारियल और ताजा नारियल दोनों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
अब, उसी कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर उसी में पोहे को मध्यम आंच पर भून लें।
-
जब पोहा अच्छी तरह से ब्राउन हो जाए तब उसमें गुड़ की चाशनी डालें और पोहे को अच्छी तरह से चलाएं।
-
जब पोहा में चाशनी अच्छी तरह मिल जाए और पोहा फूल जाए तब आखिर में ड्राइफ्रूट्स डालें और एक बार फिर से चलाएं।
-
आपका पोहे का हलवा बनकर तैयार है।
Latest Lifestyle News