1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. राजस्थानी मेथी मसाला बाटी, देसी घी में डालकर खाएंगे तो उंगलिया चाटते रह जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

राजस्थानी मेथी मसाला बाटी, देसी घी में डालकर खाएंगे तो उंगलिया चाटते रह जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Rajasthani Methi Masala Bati Recipe: नाश्ता हो या लंच और डिनर, बाटी का स्वाद सभी को खूब पसंद आता है। एक बार राजस्थानी मेथी मसाला बाटी बनाकर खाएं। ये स्वाद आपको लाजवाब लगेगा।

मेथी मसाला बाटी- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@GEETASCOOKING मेथी मसाला बाटी

खाने में दाल बाली का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। राजस्थान में बाटी को कई तरह से बनाया जाता है। सर्दियों में जब हरी मेथी का सीजन होता है तो लोग यहां मेथी मसाला बाटी बनाकर खाते हैं। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। एक बार आपको भी मेथी बाटी जरूर ट्राई करनी चाहिए। घर में कोई मेहमान आएं या कुछ स्पेशल खाने का मन हो तो मेथी मसाला बाटी बनाकर खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें मेथी मसाला बाटी की रेसिपी।

मेथी मसाला बाटी रेसिपी

पहला स्टेप- आपको इसके लिए 1 कप गेहूं का आटा और 5 बड़े चम्मच मेथी और 5 बड़े चम्मच बेसन लेना है। तीनों चीजों को मिक्स कर लें और फिर इसमें 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून धनिया पाउडर, 1 टीस्पून हल्दी पाउडर मिला दें। थोड़ा नमक, अजवाइन और हींग मिला दें। आधा टी स्पून मीठा सोडा, बारीक कटा हरा धनिया, अदरक, लहसुन कुटा हुआ डालें।

दूूसरा स्टेप- अब इसमें बारीक कटी ताजा हरी मेथी की पत्तिया मिलाएं। मोयन के लिए तेल या घी का इस्तेमाल करते हुए सारी चीजों को मिला लें। अब गर्म पानी डालकर बाटी का मुलायम आटा गूंथ लें। आटे से लोई लें और गोल बाटी बना लें। बाटी को बीच में हल्का दबा दें।

तीसरा स्टेप- गैस पर तंदूर रखें और सारी बाटी को उस पर रखकर सेंक लें। आप चाहें तो इन बाटियों को फ्राई भी कर सकते हैं। अब गर्मागरम बाटी को देसी घी में डुबाकर खाएं। आप इन्हें ऐसे ही घी से भी खा सकते हैं। वैसे राजस्थान में बाटी को कढ़ी या दाल के साथ खाते हैं। 

इस तरह तैयार की गई मेथी बाटी खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं। ये बहुत खस्ता और मसालेदार बनती हैं। आप एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करें। दाल बाटी को नाश्ता, लंच या डिनर कभी भी बनाकर खा सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News