A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना चीनी के बनाएं मीठा सत्तू हलवा, स्वाद में लाजवाब, प्रोटीन का है पावरहाउस, नोट करें रेसिपी

बिना चीनी के बनाएं मीठा सत्तू हलवा, स्वाद में लाजवाब, प्रोटीन का है पावरहाउस, नोट करें रेसिपी

How to make sattu Halwa Without Sugar: सत्तू का हलवा न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर एक बेहतरीन 'हेल्थ फूड' भी है। ऐसे में यहां हम आपके लिए सत्तू हलवा की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।

सत्तू हलवा- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सत्तू हलवा

गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन खूब किया जाता है। चना प्रोटीन, फाइबर और आयरन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसे ज्यादातर लोग पानी में मिलाकर शरबत बनाकर पीते हैं। वहीं कुछ लोग इसकी लिट्टी बनाकर भी खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सत्तू का हलवा ट्राय किया है। सत्तू का हलवा खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है और सेहत का खजाना भी माना जाता है। सत्तू का हलवा बिना चीनी के भी बनाया जा सकता है। यहां हम आपके लिए सत्तू का हलवा बनाने की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। तो फटाफट नोट कर लें सत्तू का हलवा बनाने की रेसिपी। 

सामग्री

  • चने का सत्तू: 1 कप
  • गुड़ का पाउडर: 3/4 कप
  • देसी घी: 4-5 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर: आधा चम्मच
  • गुनगुना पानी या दूध: 2 कप
  • बारीक कटे मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता): 2 बड़े चम्मच 

बनाने का तरीका

  • एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसे गर्म कर लें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो उसमें घी डालें। घी डालने के बाद इसमें सत्तू डालें और 4-5 मिनट तक भूनें। इसे सौंधी खुशबू आने तक भूनें। 
  • जब ये भून जाए तो इसमें हल्का गुनगुना पानी डालें और चलाते रहें। 
  • जब सत्तू गाढ़ा हो जाए तब इसमें गुड़ का पाउडर और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। 
  • जब हलवा कड़ाही के किनारे छोड़ने लगे तो इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और इसे गरमा-गरम सर्व करें। यह पेट के लिए भी अच्छा होता है। 

Latest Lifestyle News