1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में क्या बनाऊं, ये सोचकर परेशान होने की जरूरत नहीं है, दही और सूजी से बना लें टेस्टी चीला

नाश्ते में क्या बनाऊं, ये सोचकर परेशान होने की जरूरत नहीं है, दही और सूजी से बना लें टेस्टी चीला

Easy Breakfast Suji Dahi Chilla Recipe: सुबह उठकर नाश्ते में क्या बनाएं ये सोचना बड़ा टास्क होता है। अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है तो सिर्फ दही और सूजी से स्वादिष्ट चीला बना सकते हैं। जानिए सूजी-दही चीला की रेसिपी।

सूजी दही चीला रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सूजी दही चीला रेसिपी

रोज-रोज नाश्ते में क्या नया और टेस्टी बनाया जाए ये सोचकर महिलाएं परेशान रहती हैं। नाश्ते की रेसिपी तो हजारों हैं लेकिन हर रेसिपी बनाने में न तो आसान होती और न ही उतनी खाने में टेस्टी लगती है। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद सिंपल और खाने में टेस्टी नाश्ते की रेसिपी बता रहे हैं। सूजी और दही से आप टेस्टी चीला बनाकर खा सकते हैं। सिर्फ कुछ ही मिनटों में ये चीला बनकर तैयार हो जाएगा। जानिए सूजी दही चीला की रेसिपी।

सूजी दही चीला रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले किसी बाउल में 1 कप सूजी डालें उसमें आधा कप दही और इसमें आधा कप पानी मिक्स करके फेंट लें। सूजी और दही फूलने के लिए 20 मिनट के लिए रख दें। 

दूसरा स्टेप- चीला में सिर्फ प्याज या अपनी पसंद की कोई भी सब्जी बारीक काटकर डाल सकते हैं। सभी सब्जियों को बारीक काट लें। हम प्याज डालकर चीला बना रहे हैं। इससे दही सूजी का चीला बहुत टेस्टी लगता है।

तीसरा स्टेप- चीला बैटर में बारीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च डालें। आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाएं। आधा चम्मच हल्दी, थोड़ा कुटी लाल मिर्च और आधा चम्मच गरम मसाला मिक्स कर दें।

चौथा स्टेप- सारी चीजों को सूजी और दही वाले बैटर के साथ अच्छी तरह मिलाते हुए फेंट लें। बैटर गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी और स्वादानुसार नमक मिला लें।

पांचवां स्टेप- अब डोसा पैन या कोई नॉन स्टिक तवा को गर्म होने पर बैटर को फैलाएं। हल्का बटर या घी लगाकर चीला जैसा सेंक लें। एक तरह से जब चीला सिक जाए तो पलट दें।

छठवां स्टेप- चीला को दोनों ओर से ब्राउन होने तक सेंक लें। इसी तरह सारे चीला बनाकर तैयार कर लें। सूजी और दही से बने इस चीला को हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। बच्चों और बड़ों सभी को सूजी और दही का चीला काफी पसंद आएगा।

 

Latest Lifestyle News