A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा Virgin Mojito, गर्मी के बढ़ते प्रकोप से राहत दिलाएगी ये रेसिपी

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा Virgin Mojito, गर्मी के बढ़ते प्रकोप से राहत दिलाएगी ये रेसिपी

क्या आपने कभी घर पर वर्जिन मोजितो की रेसिपी को ट्राई करके देखा है? अगर नहीं, तो आपको कम से कम एक बार इस रेसिपी को जरूर बनाकर देखना चाहिए।

वर्जिन मोजितो की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK वर्जिन मोजितो की रेसिपी

अगर आप दो लोगों के लिए वर्जिन मोजितो बनाना चाहते हैं, तो आपको 12 फ्रेश पुदीने की पत्तियां, 2 छोटे नींबू, 2 स्पून चीनी या फिर शहद, एक कप सोडा वॉटर या फिर क्लब सोडा, ठंडा पानी या फिर बर्फ और चुटकी भर काला नमक चाहिए होगा। सबसे अच्छी बात ये है कि पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको न तो बहुत ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा समय चाहिए होगा।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक जग में पुदीने की पत्तियां डाल लीजिए। अब इन पत्तियों को स्पून से थोड़ा सा क्रश कर लीजिए जिससे पुदीने की खुशबू और पुदीने का रस निकल पाए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद आपको जग में नींबू को अच्छी तरह से निचोड़कर इसका रस निकाल लेना है। अब आपको जग में चीनी या फिर शहद डालकर मिक्स कर लेना है।

तीसरा स्टेप- जब ये मिक्सचर अच्छी तरह से घुल जाए, तब आपको जग में बर्फ के टुकड़े एड करने हैं। इसके बाद सोडा वॉटर या फिर क्लब सोडा की बारी है।

चौथा स्टेप- अगर आप चाहें तो सोडा की जगह नॉर्मल पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एक स्पून से सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए।

पांचवां स्टेप- अब आप इस ठंडी-ठंडी ड्रिंक को कांच के गिलास में निकाल लीजिए।

छठा स्टेप- आखिर में गार्निशिंग के लिए आप पुदीने की पत्तियों का और नींबू की स्लाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यकीन मानिए घर पर बनाए गए वर्जिन मोजितो का स्वाद रेस्टोरेंट में मिलने वाले वर्जिन मोजितो के स्वाद से कई गुना बेहतर होगा। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इस ड्रिंक का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। गर्मियों के मौसम में आप इस रेसिपी को बार-बार ट्राई करना पसंद करेंगे। इस रिफ्रेशिंग ड्रिंक को पीने के लिए अब आपको रेस्टोरेंट में जाने की जरूरत नहीं है।

 

Latest Lifestyle News