अगर आप अरहर की एक ही तरह की दाल खाकर बोर हो गए हैं और मेन्यू में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो महाराष्ट्रीयन रेसिपी चना दाल आमटी बनाकर ज़रूर देखें। इसका खट्टा मीठा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। चलिए जानते हैं घर पर आसानी से चना दाल आमटी बनाने की विधि।
चना दाल आमटी के लिए सामग्री
- दाल के लिए सामग्री: एक कप चना दाल, चुटकी भर हल्दी, नमक
-
मसाले के लिए सामग्री: 10-12 लहसुन की कलियां, सूखा नारियल, दो हरी मिर्च, मुट्ठी भर धनिया पत्ती, 1 बड़ा चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच राई, 1 बड़ा चम्मच जीरा, एक कटा हुआ प्याज़, एक चुटकी हींग, एक कटा हुआ टमाटर, स्वादानुसार नमक, करि पत्ता, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, दो बड़ा चम्मच कोल्हापुरी मसाला, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, दाल का पानी
चना दाल आमटी बनाने की विधि
-
पहला स्टेप: चना दाल आमटी बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को रात में पानी में भिगोकर रखें। अगली सुबह कुकर में पानी, थोड़ा सा हल्दी और चना डालें। चना पक जाए इसलिए छह से सात सिटी के बाद उसे उतारें। जब चना ठंडा हो जाए तब उसे पानी से निकालें और पानी को एक बड़े बर्तन में निकाल लें।
-
दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और एक पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उस पर कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल अच्छी तरह से भून लें। उसके बाद प्याज और लहसुन को भी ब्राउन होने तक अच्छी तरह से भूनें। जब ये तीनों भून जाएँ तो इनके साथ दो हरी मिर्च, मुट्ठी भर धनिया पत्ती को मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें।
-
तीसरा स्टेप: अब गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें जीरा, करी पत्ता और राई डालकर चटकने दें। जब ये चटकने लगे तब इसमें पीसा हुआ मसाला डालें और अच्छी तरह से भूनें। जब, ये ब्राउन होने लगे तब इसमें एक कटा हुआ टमाटर, कोल्हापुरी मसाला और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से मैश करें। जब टमाटर पिघल जाए तब उसमें दाल का पानी डालें और अच्छी तरह से पकाएं
-
चौथा स्टेप: आखिर में आप इसमें पकी हुई दाल भी डालें और अगर आपके पास इमली है तो आधा कप इमली का पानी और नमक मिलाएं। आपकी चना दाल आमटी बनकर तैयार है। इसे राइस के साथ सर्व करें। दाल आमटी को पूरन पोली के साथ भी खाया जाता है, अगर आप पूरन पोली की रेसिपी चाहते हैं तो यह लेख पढ़ें
Latest Lifestyle News