A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आपका भी वजन नहीं बढ़ रहा है तो डाइट में शामिल करें केले का ये शेक, तेजी से बढ़ेगा Weight, जानें कैसे बनाएं?

आपका भी वजन नहीं बढ़ रहा है तो डाइट में शामिल करें केले का ये शेक, तेजी से बढ़ेगा Weight, जानें कैसे बनाएं?

Weight Gain Banana Shake Recipe: अगर आपका वजन भी कम है और आज जल्दी नहीं बढ़ता है तो अपनी डाइट में केले का यह शेक शामिल करें। इससे कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने को मिलेगा

वजन बढ़ाने के लिए केला शेक- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH वजन बढ़ाने के लिए केला शेक

अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जिनका वजन जल्दी नहीं बढ़ता है। इस वजह से आप अपने शरीर को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो अपनी डाइट में आप केला शामिल करें। केला वजन बढ़ाने में बेहद कारगर है। इसमें कैलोरी, प्रकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो वजन को नेचुरली तरीके से बढ़ाने का काम करते हैं। अगर आप रोजाना केले का शेक (How To Make Banana Shake At Home For Weight Gain) पिएंगे तो इससे आपका वजन जल्दी बढ़ सकता है। साथ ही आपके शरीर को अन्य कई फायदे मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं केले का यह शेक और इसके अन्य फायदे 

केला शेक बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making Banana Shake

दो केला, एक गिलास दूध, दो खजूर, चार से पांच बादाम, चार से पांच काजू, एक चम्मच मिक्स सीड्स

कैसे बनाएं केले का शेक? How to make a Banana Shake

  • पहला स्टेप: केले का शेक बनाने के लिए सबसे पहले, दो केले का छिलका निकालकर उसे कई टुकड़ों में काटें। 

  • दूसरा स्टेप: अब मिक्सर जार में केले के टुकड़ों को डालें। केले के साथ आप एक गिलास दूध, दो खजूर, चार से पांच बादाम, चार से पांच काजू डालें। 

  • तीसरा स्टेप: अब मिक्सर जार में इसे एकदम स्मूथ ग्राइंड करें। जब एकदम चिकना पेस्ट बन जाए तब ग्राइंडर बंद करें। 

  • चौथा स्टेप: अब एक गिलास में केले के इस शेक को निकालें। इसमें एक दो बर्फ के टुकड़े डालें। 

  • पांचवां स्टेप: केले का शेक बनकर तैयार है। आखिरी में ऊपर से एक चम्मच मिक्स सीड्स डालें और पीने के लिए सर्व करें।

केले का शेक पीने से मिलते हैं ये अन्य फायदे: Drinking a banana shake offers these benefits

केले का शेक पीने से अन्य कई फायदे मिलेंगे। अगर आप सुबह केले का शेक पीते हैं तो दिनभर आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इसमें मौजूद खजूर आपको दिनभर एक्टिव रखता है। केला पोटेशियम से भरपूर है जो मांशपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। वहीं इस शेक का सेवन करने से आपकी पाचन क्षमता भी बेहतर होती है। केले और दूध में मौजूद फाइबर और प्रोबायोटिक्स आँतों की सेहत को बेहतर करते हैं।

Latest Lifestyle News