अगर आपको स्ट्रीट फूड खाना पसंद है, तो टिक्की छोले का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बाहर जैसा स्वाद अब आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान विधि।
टिक्की छोले बनाने के लिए सामग्री
-
काबुली चने 250 ग्राम, नमक स्वादानुसार, बड़ी इलायची 1, तेज पत्ता 2, लौंग 4-5 नग, बेकिंग सोडा एक बड़ा चुटकी, पानी ज़रूरत के अनुसार, हरी मिर्च 2, अदरक 2, नमक एक चुटकी, घी 2 बड़े चम्मच, जीरा एक बड़ा चुटकी, हींग 1/4 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, काला नमक 1 छोटा चम्मच, तीखी लाल मिर्च पाउडर 2 छोटा चम्मच, पीली मिर्च पाउडर 2 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच, गरम मसाला 1 छोटा चम्मच, इमली का गोला, अदरक 1 इंच, भुनी कसूरी मेथी पाउडर एक बड़ा चुटकी, हरा धनिया एक मुट्ठी
-
आलू टिक्की के लिए सामग्री: आलू 7-8, नमक स्वादानुसार, कॉर्न फ्लोर 3-4 बड़े चम्मच, कॉर्न फ्लोर ज़रूरत के अनुसार, घी 3 बड़े चम्मच
आलू टिक्की छोले कैसे बनाएं?
-
पहला स्टेप: चनों को धो लें और रात भर या 8-10 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। पानी निकाल दें और भीगे हुए चनों को प्रेशर कुकर में नमक, साबुत मसाले, बेकिंग सोडा और पानी के साथ डालें। प्रेशर कुकर में चनों को तेज़ आंच पर पहली सीटी आने तक पकाएं, फिर मध्यम आंच पर 4-5 और सीटी आने तक पकाएं।आंच बंद कर दें और कुकर की भाप अपने आप निकलने दें।
-
दूसरा स्टेप: अदरक और मिर्च को खलबट्टे या छोटे मिक्सर ग्राइंडर में कूटकर पेस्ट बना लें। एक कड़ाही को तेज़ आंच पर रखें, उसमें घी डालें और गर्म होने दें। इसके बाद जीरा, हींग और पेस्ट डालें, अच्छी तरह मिलाएं और तेज़ आंच पर एक मिनट तक पकाएं। पके हुए छोले डालें, फिर सारे पिसे मसाले और इमली का पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और तेज़ आंच पर 7-8 मिनट तक पकाएं। मिलाते समय कुछ छोलों को मैश कर लें, इससे छोले गाढ़े हो जाएंगे
-
तीसरा स्टेप; अब, उबले हुए आलू को कद्दूकस करके एक बड़े कटोरे में डालें, फिर नमक और धीरे-धीरे कॉर्न फ्लोर मिलाएं। अच्छी तरह मिलाकर आलू का डो तैयार कर लें; आलू की क्वालिटी के हिसाब से कॉर्न फ्लोर की मात्रा कम-ज़्यादा हो सकती है। मिश्रण चिपचिपा नहीं होना चाहिए, बस अच्छी तरह बंध जाना चाहिए।
-
चौथा स्टेप: मिश्रण से छोटा हिस्सा लें और उसे गोल आकार दें, फिर दबाकर टिक्की बना लें। उस पर थोड़ा कॉर्न फ्लोर छिड़ककर हल्की कोटिंग कर लें। तेज़ आंच पर एक पैन रखें और घी डालें। अब उसपर टिक्कियां रखें और मीडियम आंच पर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक तलें। फिर पोटैटो मैशर से टिक्कियों को दबाकर चपटा आकार दें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें। आपकी कुरकुरी आलू टिक्की तैयार हैं।
-
पांचवां स्टेप: अब एक प्लेट में छोले डालें और ऊपर से टिक्की रखें, और उसके ऊपर हरी धनिया की चटनी और टोमैटो चटनी डालकर सर्व करें।
Latest Lifestyle News