1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम केरगा करौंदे की चटनी, यहां से नोट कर लें रेसिपी

बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम केरगा करौंदे की चटनी, यहां से नोट कर लें रेसिपी

बारिश के मौसम में वायरल इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में इस मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। करौंदे की चटनी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां हम आपके लिए करौंदे की चटनी की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।

बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम केरगा करौंदे की चटनी- India TV Hindi
Image Source : ASHMA'S KITCHEN/YOUTUBE बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम केरगा करौंदे की चटनी

बारिश का मौसम सुहावना तो होता ही है,लेकिन इस मौसम में वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को बीमारियों से बचाए रखने के लिए मजबूत इम्युनिटी की जरूरत होती है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सके। इस मौसम में मिलने वाला करौंदा सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर करौंदा न सिर्फ पाचन को सही रखता है, बल्कि शरीर की इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। अगर आप इस मानसून में स्वाद के साथ सेहत का बेहतरीन तालमेल चाहते हैं, तो करौंदे की तीखी-चटपटी चटनी आपकी थाली का स्वाद और आपकी सेहत दोनों सुधार सकती है। यहां से नोट करें करौंदा की चटनी की रेसिपी। 

सामग्री

  • करौंदे: 150 ग्राम (बीज निकालकर दो टुकड़ों में कटे हुए)
  • हरी मिर्च: 4-5 
  • ताजा हरा धनिया: 1 कप (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक: 1 इंच का टुकड़ा
  • जीरा: 1 छोटा चम्मच
  • काला नमक: आधा छोटा चम्मच
  • सादा नमक: स्वादानुसार
  • गुड़ या चीनी: 1 बड़ा चम्मच 
  • सरसों का तेल: 1 छोटा चम्मच

बनाने का तरीका 
स्टेप 1: सबसे पहले करौंदों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इन्हें बीच से काटकर इनके अंदर के छोटे बीजों को बाहर निकाल दें। बीजों को निकालना जरूरी है, नहीं तो चटनी में कड़वाहट आ सकती है।

स्टेप 2: अब एक मिक्सी के जार में कटे हुए करौंदे, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक और जीरा डालें।

स्टेप 3: जार में स्वाद के अनुसार सादा नमक, काला नमक और गुड़/चीनी मिलाएं।

स्टेप 4: इसमें 2-3 चम्मच पानी डालकर सभी सामग्रियों को दरदरा या बारीक पीस लें।

स्टेप 5: चटनी को एक बाउल में निकालें और ऊपर से 1 छोटा चम्मच कच्चा सरसों का तेल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। सरसों का तेल चटनी के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है और बारिश में यह पचने में भी मददगार होता है।

इम्युनिटी और सेहत के लिए फायदे
विटामिन-सी का खजाना: करौंदे में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी होता है,जो बारिश में होने वाले सर्दी,जुकाम और वायरल इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है।

पाचन तंत्र में सुधार: इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है।

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर: यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर स्किन और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाता है।

Latest Lifestyle News