आपने चावल की खीर तो खूब खाई होगी लेकिन क्या अपने कभी सेब की खीर खाई है? बता दें, सेब की खीर न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह गर्मियों में शरीर को ठंडक और पोषण भी देती है। सेब को दूध में दलकार पकाने से पहले उसे भूनकर बनाने से यह खीर न फटती है और न ही इसका स्वाद खराब होता है। इसे ठंडा परोसने पर बच्चे और बूढ़े दोनों चाव से खाते हैं। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं सेब के खीर की स्वाद से भरपूर रेसिपी?
सेब की खीर बनाने की सामग्री
दूध - 1 लीटर, सेब - 2 (300 ग्राम), चीनी - 6 बड़े चम्मच (लगभग 80 ग्राम), बादाम की कतरन - 1 बड़ा चम्मच, काजू - 5-6 (कटे हुए), इलायची - 4 (कुटी हुई), बेकिंग सोडा - 1/2 चुटकी
कैसे बनाएं सेब की खीर?
-
पहला स्टेप: सेब की खीर बनाने के लिए, सबसे पहले दो बड़े आकार के सेब लें और उन्हें अच्छी तरह से छील लें।
-
दूसरा स्टेप: सेब को छिलने के बाद उसे ग्रेट करें। इस बात का ध्यान रखें कि सेब बारीक ग्रेट होना चाहिए।
-
तीसरा स्टेप: जब सेब ग्रेट हो जाये तब गैस ऑन कर एक पैन रखें एक चम्मच घी डालें और उसमें ग्रेटेड सेब डालें और अच्छी तरह से चलाएं।
-
चौथा स्टेप: दूसरे गैस पर एक लीटर दूध गर्म होने के लिए रख दें। दूध को गर्म कर उसे आधा कर दें ताकि वह थोड़ा गाढ़ा हो जाए।
-
पाचवां स्टेप: दूसरी तरफ सेब को तब तक पकाना है जब तक वह नरम न हो जाए। जब सेब नरम हो जाए तब उसमें 6 बड़े चम्मच चीनी डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं।
-
छटवां स्टेप: जब सेब में चीनी अच्छी तरह से मिल जाए तब उसमें बादाम की कतरन, काजू और इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
-
सातवां स्टेप: गैस की आंच बंद कर दें और फिर सेब के मिश्रण को दूध में डालें और अच्छी तरह से चलाएं। गरगरम सेब की खीर बनकर तैयार है।
-
आठवां स्टेप : सेब की खीर को आप हल्का गर्म या ठंडा करके दोनों तरह से सर्व कर सकते हैं। गर्मियों में इसे फ्रिज में ठंडा करके खाने का मजा ही अलग होता है
Latest Lifestyle News