A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बैंगन देखकर बन जाता है मुंह तो ऐसे बनाएं बैंगन भरता, हर कोई चाव से खाएगा, जानें विधि

बैंगन देखकर बन जाता है मुंह तो ऐसे बनाएं बैंगन भरता, हर कोई चाव से खाएगा, जानें विधि

बैंगन का भरता खाने में जितना स्वादिष्ट है बनाने में उतना ही आसान भी है। आप इसे घर में आधा घंटे से भी कम वक्त में आसानी से तैयार कर सकते हैं। आपने इसे घरनहीं बनाया है तो चलिए बताते हैं इसकी रेसिपी?

बैंगन भरता, - India TV Hindi
Image Source : SOCIAL बैंगन भरता

बैंगन का नाम सुनते ही कई लोग नाक मुंह बनाने लगते हैं। इसकी सब्जी बहुत लोगों को कुछ ख़ास नहीं पसंद आती है। लेकिन आज हम आपको बैंगन भरता की रेसिपी बताएंगे जो आपको यकीनन पसंद आएगी। बैंगन भरता दाल चावल या रोटी के साथ बड़े चाव से खाते हैं। बैंगन का भरता का स्वाद बहुत लाजवाब होता हैं। आज हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल बैंगन भरता बनाने की रेसिपी बताने जा रहे है। यह रेसिपी कुछ ही मिनटों  में बनकर तैयार हो जाती है। बैंगन का भरता खाने में जितना स्वादिष्ट है बनाने में उतना ही आसान भी है। आप इसे घर में आधा घंटे से भी कम वक्त में आसानी से तैयार कर सकते हैं।  आपने इसे घरनहीं बनाया है तो चलिए बताते हैं इसकी रेसिपी?

बैंगन का भरता बनाने के लिए सामग्री:

बड़ा बैंगन, प्याज बारीक कटा – 1, हरी मिर्च बारीक कटी – 3, बारीक कटी लहसुन  - 2, टमाटर - 1, लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून, गरम मसाला – 1 टीस्पून, कटी धनिया पत्ती – 1 टेबलस्पून, सरसो का तेल, नमक स्वादानुसार

कैसे बनाएं बैंगन का भरता?

  • पहला स्टेप: बैंगन भरता बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को साफ पानी से धोएं और लंबे आकार में काटें। अब गैस ऑन करें और उस पर एक पैन रखें और इसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डालें। फिर कटे हुए बैंगन और टमाटर को डालें और ढक दें। जब टमाटर और बैंगन भून जाएं तब गैस बंद कर दें (ध्यान रखें गैस का फ्लेम मीडियम होना चाहिए)

  • दूसरा स्टेप: अब आप प्याज, धनिया, लहसुन और मिर्च एकदम बारीक काटें। जब बैंगन अच्छी तरह पक जाए तब कड़ाही से बैंगन निकालें और एक थाली में रख दें। 

  •  तीसरा स्टेप: अब एक बाउल में पके हुए बैंगन और टमाटर को अच्छी तरह से मैश करें। जब बैंगन मैश हो जाए तब उसमें बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन और मिर्च, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर को अच्छी तरह से मिलाएं। अब उसके बाद आप इस भरता में आधा चम्मच सरसों का तेल, नमक स्वाद अनुसार मिलाएं। भरता के ऊपर धनिया से इसे गार्निश करें। आपका बैंगन भरता तैयार है। 

 

Latest Lifestyle News