1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आलू, गोभी और पनीर की सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो झटपट बना लें बेसन की भुर्जी, खाने वाले चाटते रह जाएंगे उंगलियां, नोट करें रेसिपी

आलू, गोभी और पनीर की सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो झटपट बना लें बेसन की भुर्जी, खाने वाले चाटते रह जाएंगे उंगलियां, नोट करें रेसिपी

Besan Bhurji Recipe: अगर, आप भी आलू गोभी की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो आज लंच या डिनर में बेसन की भुर्जी बना सकते हैं। यह न केवल खाने में टेस्टी लगता है बल्कि मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाता है।

बेसन की भुर्जी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @GARIMAKITCHEN बेसन की भुर्जी

जब भी बात सब्जियों की आती है तो ज़्यादातर घरों में रोजाना आलू, गोभी या पनीर की सब्जी बनाई जाती है। एक ही जैसी सब्जियों को रोज खाने से बोरियत होना लाज़मी है। तो, अगर आप भी आलू, गोभी या पनीर की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए बेसन की लाजवाब भुर्जी की रेसिपी लेकर आए हैं। बिलकुल सही पढ़ा आपने! भुर्जी सिर्फ अंडे की नहीं बनती बल्कि बेसन की भी बनती है और इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं बेसन की भुर्जी?

बेसन भुर्जी के लिए सामग्री:

आधा कप बेसन, 2 प्याज, 1 टमाटर, 1 शिमला मिर्च, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 बड़े चम्मच तेल, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच कटा हुआ लहसुन, 1 छोटा चम्मच कटा हुआ अदरक, 2 छोटे चम्मच कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच कश्मीरी मिर्च मसाला, कसूरी मेथी, स्वादानुसार नमक, 50 ग्राम पनीर, कटा हुआ हरा धनिया

कैसे बनाएं बेसन की भुर्जी ?

  • पहला स्टेप: बेसन की भुर्जी बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप बेसन को मीडियम आंच पर हल्का भून लें। भुनने के बाद बेसन में पानी डालकर पतला घोल बनाएं।

  • दूसरा स्टेप: अब, प्याज, 1 टमाटर, 1 शिमला मिर्च सहित सभी सब्जियों को एकदम बारीक काटें।

  • तीसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें। उसके बाद जीरा, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च से तड़का दें। जब ये चटकने लगे तब इसमें कटी हुई बारीक सब्जियां डालें

  • चौथा स्टेप: जब सब्जियां पक जाएं तब, उसमें लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच कश्मीरी मिर्च मसाला, कसूरी मेथी, स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  • पाचवां स्टेप: अब, इसमें बेसन का गोल मिलाएं और अच्छी तरह से चलाएं और दूसरे बर्तन से ढककर रख दें और कुछ मिनटों बाद अच्छी तरह से मैश करें।

  • छटवां स्टेप: आखिर में बारीक कटे हरा धनिया से गार्निशिंग करें। आपकी बेसन की भुर्जी बनकर तैयार है।

 

Latest Lifestyle News