1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बेसन का दानेदार हलवा खाते ही मुंह से निकलेगा वाह, हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि

बेसन का दानेदार हलवा खाते ही मुंह से निकलेगा वाह, हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि

Besan Ka Halwa: बेसन का हलवा स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है।तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये टेस्टी रेसिपी?

बेसन का हलवा - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE RITA ARORA RECIPES/MASALA KITCHN बेसन का हलवा

सूजी और मूंग दालका हलवा तो ज़्यादातर लोगों को पसंद है। लेकिन क्या आपने बेसन का हलवा खाया है? बेसन का दानेदार हलवा स्वाद में सूजी और मूंग दाल के हलवे को भी पीछे छोड़ देता है। इसका स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि अगर आप एक बार खाएंगे तो इसे रोज बनाने की मांग करेंगे। तो, चलिए हम आपको बताते हैं आप बेसन की ये मीठी और स्वाद से भरपूर रेसिपी कैसे बनाएं?

बेसन का हलवा बनाने के लिए सामग्री

200 ग्राम बेसन, आधा कप देसी घी, डेढ़ कप चीनी, काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और केसर

कैसे बनाएं बेसन का हलवा?

  • पहला स्टेप: बेसन का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें। गैस पर एक कड़ाही रखें। कड़ाही में आधा कप देसी घी डालें। अब इस घी में 200 ग्राम बेसन डालकर इसे अच्छी तरह से भूनें। बेसन को तब तक भूनना है जब तक वो लाल न हो जाए। बेसन को मीडियम फ्लेम पर ही भूनें वरना जल सकता है।

  • दूसरा स्टेप: दूसरे साइड का गैस ऑन करें और एक पैन रखें। 2 चम्मच घी डालें। अब उसमें काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश सभी ड्राइफ्रूट्स को बारीक काटकर डालें। जब ये हल्के लाल हो जाएं तो उन्हें निकाल दें।

  • तीसरा स्टेप: अब इस गैस पर एक बतर्न रखें और उसमें 1 गिलास पानी डालकर गर्म होने दें। जब पानी गर्म हो जाए तब उसमें डेढ़ कप चीनी डालें। जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तब गैस बंद कर दें।

  • चौथा स्टेप: जब बेसन पूरी तरह से लाल हो जाए तब इसमें चाशनी को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। हलवा में किसी तरह का लम्स न पड़े इसलिए लगातार चलाते रहें।

  • पांचवा स्टेप: अब हलवा में एक गिलास पानी डालें और मध्यम आंच पर भूनें। 10 मिनट में मीठा मीठा बेसन का हलवा बनकर तैयार हो जाएगा। अब इसमें रोस्टेड ड्राईफ्रूट डालें। गर्मागर्म बेसन का हलवा सर्व करने के लिए तैयार है।  

Latest Lifestyle News