1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. हलवाई जैसा दानेदार बेसन का लड्डू बनाने के लिए ये टिप्स करें फॉलो, मुंह में जाते ही घुल जाएगा, नोट करें रेसिपी

हलवाई जैसा दानेदार बेसन का लड्डू बनाने के लिए ये टिप्स करें फॉलो, मुंह में जाते ही घुल जाएगा, नोट करें रेसिपी

Besan Ke Laddu Ki Recipe: बेसन के लड्डू खाने में तो बेहद स्वादिष्ट लगते हैं लेकिन क्या आपने इस मिठाई को कभी घर पर बनाया है।चलिए जानते हैं इसे बनाने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

बेसन के लड्डू - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @KANAK'S KITCHEN बेसन के लड्डू

जब भी बता लड्डू की होती है तो बेसन के लड्डू का नाम सबसे पहले आता है। बेसन के लड्डू का दानेदार स्वाद हर किसी को खूब पसंद आता है।  तो, अगर आप चाहते हैं कि बेसन के लड्डू एकदम हलवाई स्टाइल, दानेदार बनें, तो सही तकनीक और धैर्य सबसे ज़रूरी है। यह लड्डू बनाने के लिए बेसन को भूनने से लेकर लड्डू बांधने तक हर स्टेप को विस्तार से बताया गया है। चलिए नोट कर लीजिए बेसन का लड्डू बनाने की विधि

बेसन का लड्डू बनाने के लिए सामग्री

बादाम आधा कप, काजू आधा कप, बेसन 4 कप, घी 1 कप, हरी इलायची पाउडर स्वादानुसार, घी 2 बड़े चम्मच, पिस्ता पाउडर गार्निश के लिए, बूरा

बेसन के लड्डू बनाने की विधि

  • सबसे पहले बादाम और काजू को चॉपर में डालकर मोटा पाउडर बना लें। इन्हें बारीक नहीं पीसना है, हल्का दरदरा टेक्सचर ही लड्डू को दानेदार बनाता है।

  • एक कड़ाही में 1 कप घी डालें और सिर्फ इतना गरम करें कि घी पिघल जाए। घी को बहुत ज़्यादा गरम नहीं करना है। अब सारा बेसन कड़ाही में डालें। लगातार चलाते हुए बेसन को मसलते और तोड़ते रहें।

  • धीमी आंच पर यह प्रक्रिया करीब 25–30 मिनट लेगी। इस दौरान बेसन पहले सूखा लगेगा, फिर धीरे-धीरे ढीला होगा। अंत में घी छोड़ने लगेगा और हल्की खुशबू आने लगेगी। यही स्टेज परफेक्ट भुनने की पहचान है।

  • जब बेसन घी छोड़ दे, तब इसमें तैयार मेवे, इलायची पाउडर डालें। अब 2 बड़ा चम्मच घी डालकर 2–3 मिनट चलाएं। बेसन को पकाना है जब तक उसका रंग ब्राउन न हो जाए। 

  • अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को तुरंत एक बड़ी प्लेट में निकाल लें। मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसमें बूरा डालें और अच्छे से मिलाएं। 

  • अब इसे 20–25 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब हथेलियों से लड्डू बना लें। ऊपर से पिस्ता पाउडर से गार्निश करें। तैयार हैं आपके दानेदार, खुशबूदार बेसन के लड्डू। इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखें।

हलवाई जैसे लड्डू के लिए खास टिप्स

  • बेसन हमेशा धीमी आंच पर ही भूनें

  • लगातार चलाना और मसलना बहुत जरूरी है

  • गरम मिश्रण में कभी भी चीनी न डालें

  • बूरा इस्तेमाल करने से टेक्सचर ज्यादा अच्छा आता है

 

Latest Lifestyle News