1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. एक चम्मच घी से बनाएं मुंह में घुल जाने वाले बेसन के मोदक, बप्पा का ये भोग मिनटों में होगा तैयार, नोट करें विधि

एक चम्मच घी से बनाएं मुंह में घुल जाने वाले बेसन के मोदक, बप्पा का ये भोग मिनटों में होगा तैयार, नोट करें विधि

बप्पा को भोग लगाने के लिए आप बेसन का स्वाद से भरपूर मोदक बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह मिठाई रेसिपी?

 बेसन मोदक रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @COOKWITHPARUL बेसन मोदक रेसिपी

गणपति बाप्पा का आगमन हो चूका है। लोग खूब धूम-धाम से बाप्पा की पूजा अर्चना करते हैं और उनका प्रिय भोग 'उकडीचे मोदक' चढ़ाते हैं। अगर आपने भी बापा को अपने घर लाया है तो लेकिन आपके पास उकडीचे मोदक बनाने का समय नहीं है तो आप उसकी जगह बेसन का मोदक बना सकते हैं। इसे बनाने में समय भी नहीं लगता और यह रेसिपी मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं बेसन के मोदक?

बेसन मोदक के लिए सामग्री:

एक कप बेसन, आधा कप सूजी, डेढ़ कप दूध, एक चम्मच दूध, एक कप चीनी, तीन चम्मच सूखा नारियल, दो से तीन ईलायची, कुछ पिस्ता के टुकड़े 

कैसे बनाएं बेसन का मोदक?

  • पहला स्टेप: बेसन का मोदक बनाने के लिए सबसे पहले एक कप बेसन को गैस ऑन कर अच्छी तरह से भून लें। बेसन को भुनने के बाद आप सूजी को भी अच्छी तरह से भूनें। बेसन और सूजी को धीमी आँच पर खुशबू आने तक भूनना है। जब सूजी भून जाए तब दोनों को आपस में मिलाएं। भूने हुए आटे में काजू, बादाम और पिस्ता और इलायची को कूटकर डालें। 

  • दूसरा स्टेप: एक गाढ़ा और मलाईदार बेस बनाने के लिए डेढ़ कप दूध को गर्म करें। जब दूध गर्म हो जाए तब उसमें तीन चम्मच सूखा नारियल डालना ुर दूध को अच्छी तरह से सूखे नारियल के साथ उबालें।

  • तीसरा स्टेप: अब भुने हुए बेसन के मिशन को मिश्रण को धीरे ढेरी दूध में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। ध्यान रखें इसमने कोई लम्पस नहीं पड़ना चाहिए।जब वह हल्का ठंडा हो जाए तो गांठ रहित आटा गूंथ लें। बेहतरीन गाढ़ापन और चमक के लिए अब इस मिश्रण में सिर्फ़ 1 चम्मच घी डालें। आपका मोदक का मिश्रण तैयार है। अब मिश्रण को साँचे की मदद से आसानी से सुंदर मोदक का आकार दें।

Latest Lifestyle News