1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. करेले की सब्जी से भागते हैं कोसों दूर तो बना लें भरवा करेला, बूढ़े क्या बच्चे भी खाएंगे चाव से, नोट करें रेसिपी

करेले की सब्जी से भागते हैं कोसों दूर तो बना लें भरवा करेला, बूढ़े क्या बच्चे भी खाएंगे चाव से, नोट करें रेसिपी

Bharwa Karela Recipe: भरवां करेला एक ऐसी लाजवाब डिश है जो अपने मसालों और पकाने के तरीके से करेले की कड़वाहट को कम कर देती है और इसे इतना स्वादिष्ट बना देती है

भरवां करेला- India TV Hindi
Image Source : SORA AI भरवां करेला

करेला कड़वा भले ही हो, लेकिन इसके फायदे अनमोल हैं। अक्सर बच्चे ही नहीं, बड़े भी इसकी सब्जी से मुंह मोड़ लेते हैं। पर, भरवां करेला एक ऐसी लाजवाब डिश है जो अपने मसालों और पकाने के तरीके से करेले की कड़वाहट को कम कर देती है और इसे इतना स्वादिष्ट बना देती है कि बूढ़े क्या, बच्चे भी चाव से खाएंगे!

भरवां करेला के लिए सामग्री

5-6 मध्यम आकार के करेले,  2  प्याज, 1 चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट, 1-2 हरी मिर्च, 2 चम्मच सौंफ पाउडर, 2  चम्मच धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1/4 छोटा चम्मच हींग, 1 छोटा चम्मच गुड़ पाउडर या चीनी, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

भरवां करेला बनाने की विधि

  • करेलों को अच्छी तरह धो लें फिर चाकू से ऊपर की परत को छील लें। अब करेले को एक तरफ से लंबा चीरा लगाएं और अंदर से बीज निकाल लें। करेले के अंदर नमक लगाकर मिला लें। इसे कम से कम 1 घंटे के लिए अलग रख दें। एक घंटे बाद, करेलों को अच्छी तरह से निचोड़कर सारा कड़वा पानी निकाल दें।

  • एक कड़ाही में 2-3 बड़े चम्मच तेल गरम करें। इसमें हींग और जीरा डालें। जब जीरा चटक जाए तो लहसुन-अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनट और भूनें। हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर धीमी आंच पर 1 मिनट भूनें।

  • नमक वाले करेले के गूदे और छीलन को पानी निचोड़कर इसमें डालें। इसे 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें, जब तक कि इसका सारा पानी सूख न जाए और यह अच्छी तरह पक न जाए। अब इसमें अमचूर पाउडर और गुड़ पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 1-2 मिनट और भूनकर गैस बंद कर दें।

  • तैयार मसाले को एक-एक करेले के अंदर अच्छी तरह से भर दें। मसाले को थोड़ा दबाकर भरें ताकि तलते समय वह बाहर न निकले। एक पैन में  तेल गरम करें। तेल गरम होने पर, भरे हुए करेलों को सावधानी से पैन में रखें। धीमी आंच पर करेलों को हर तरफ से सुनहरा भूरा और नरम होने तक पकाएं। जब करेले अच्छी तरह से पक जाएं और उनका रंग गहरा सुनहरा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।

 

Latest Lifestyle News