अगर आप सुबह के समय रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ट्राई करें कुरकुरी भिंडी की भजिया। चाय के साथ इसका स्वाद इतना शानदार लगता है कि समोसे और कुलचे भी फीके लगने लगेंगे। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये भजिया बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह नाश्ता?
भिंडी भजिया के लिए सामग्री
250 ग्राम भिंडी, 1 कप बेसन, 2 बड़े चम्मच चावल का आटा, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, थोड़ा सा हरा धनिया, पानी जरूरत अनुसार, तेल तलने के लिए
भिंडी भजिया बनाने की विधि
सबसे पहले भिंडी को धोकर अच्छी तरह सुखा लें और पतले लंबे टुकड़ों में काट लें।
एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालकर मिलाएं।
अब इसमें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें।
कटे हुए भिंडी के टुकड़ों को बैटर में डालकर अच्छी तरह कोट करें।
कढ़ाही में तेल गर्म करें और भिंडी को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
तैयार भजिया को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
स्वाद बढ़ाने के लिए आजमाएं ये टिप्स
ज्यादा कुरकुरापन चाहिए तो बैटर में थोड़ा सूजी भी मिला सकते हैं।
चाट मसाला ऊपर से छिड़कने पर स्वाद और भी बढ़ जाता है।
भिंडी को धोने के बाद पूरी तरह सुखाना जरूरी है, वरना भजिया क्रिस्पी नहीं बनेगी।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
रोजाना नींबू पानी में एक चम्मच चिया सीड्स डालकर पीने से क्या होता है?
Latest Lifestyle News