A
Hindi News लाइफस्टाइल ज़ायक़ा बूंदी रायता गर्मियों के लिए है बेस्ट, पाचन करता है बेहतर, शरीर को रखता है हाइड्रेटेड, जानें 2 मिनट में कैसे बनाएं?

बूंदी रायता गर्मियों के लिए है बेस्ट, पाचन करता है बेहतर, शरीर को रखता है हाइड्रेटेड, जानें 2 मिनट में कैसे बनाएं?

How To Make Boondi Raita: गर्मियों में अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप बूंदी रायता ज़रूर बनाएं। यह रेसिपी आपके पाव्हन को भी दुरुस्त करती है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं बूंदी रायता?

बूंदी रायता - India TV Hindi Image Source : YOUTUBE - @SUNITA AGARWAL बूंदी रायता

अभी ठंड का मौसम गया भी नहीं कि तापमान तीव्र गति से बढ़ने लगा है। यह मौसम देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ सकती है। गर्मियों के मौसम में अपने आप को धूप और गर्मी से बचाने के लिए लोग खूब पानी पीते हैं और ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जिससे शररी में हाइड्रेशन बना रहे। इस मौसम में अगर अपनी सेहत का ध्यान न रखें तो उसका सबसे पहला असर हमारे पाचन प्रकिया पर पड़ता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं आपका पाचन दुरुस्त रहे, शरीर में पानी की कमी न हो तो अपनी डाइट में रायता को भी शामिल कर लें। बूंदी रायता का स्वाद बेहद लजवाब लगता है और यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं बूंदी रायता की रेसिपी

बूंदी रायता के लिए सामग्री

एक कप बूंदी, डेढ़ कप दही, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वाद अनुसार, हरी धनिया की पत्तियां

कैसे बनाएं बूंदी का रायता?

  • पहला स्टेप: बूंदी रायता बनाने के लिए सबसे पहले, एक कप पाने को गर्म करें और उसमें एक कप बूंदी डालें। कुछ मिनटों के बाद उन्हें निकाल लें और अच्छी तरह से स्क्वीज़ करें। 

  • दूसरा स्टेप: अब डेढ़ कप दही को अच्छी तरह से फेंट लें। उसमें कोई लम्पस नहीं होना चाहिए। दही में आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वाद अनुसार डालकर एकबार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं।

  • तीसरा स्टेप: अब दही में आधा कप पाने डालें और उसमे एकबार फिर से अच्छी तरह से फेंटें और फिर उसके बाद उसमें भिगोई हुई बूंदी डालें। 

  • चौथा स्टेप: अब सभी सामग्री को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। आपका बूंदी रायता बनकर तैयार है। इसे पीने के लिए गिलास में सर्व करें।

बूंदी रायता के फायदे

बूंदी का रायता गर्मियों के लिए एक बेहतरीन, पाचन में सहायक और पौष्टिक व्यंजन है जो दही के प्रोबायोटिक्स और बेसन की शक्ति का संयोजन करता है। यह पेट को ठंडक प्रदान करता है, पाचन में सुधार करता है, और हड्डियों के लिए आवश्यक कैल्शियम और फास्फोरस का एक अच्छा स्रोत है। इसे सही मात्रा में खाने से यह ऊर्जा भी देता है और वजन प्रबंधन में मदद कर सकता है। 

Latest Lifestyle News