A
Hindi News लाइफस्टाइल ज़ायक़ा भुने हुए लहसुन से मिनटों में बनाएं चीज गार्लिक ब्रेड, स्वाद होगा इतना लाजवाब कि पडोसी भी पूछेंगे रेसिपी, नोट करें विधि

भुने हुए लहसुन से मिनटों में बनाएं चीज गार्लिक ब्रेड, स्वाद होगा इतना लाजवाब कि पडोसी भी पूछेंगे रेसिपी, नोट करें विधि

अगर आपको भी चीज गार्लिक ब्रेड रेसिपी का स्वाद पसंद है तो आज हम आपके लिए इसकी मिनटों में बन जाने वाली रेसिपी लेकर आए हैं

चीज़ गार्लिक ब्रेड रेसिपी- India TV Hindi Image Source : YOUTUBE- @NEHA DESU @SAVITA BENUR चीज़ गार्लिक ब्रेड रेसिपी

चीज गार्लिक ब्रेड ज़्यादातर लोगों को खूब पसंद आता है। अगर आपको भी नाश्ते में चीज़ी गार्लिक ब्रेड खाना पसंद है तो आप यह रेसिपी घर पर ही मिनटों में बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है, इसमें ढेर सारा चीज़ होता है और अंदर से मुलायम ब्रेड बाहर से कुरकुरा क्रस्ट होता है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों सबको खूब पसंद आता है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह चीज़ी गार्लिक ब्रेड?

चीज़ी गार्लिक ब्रेड के लिए सामग्री:

1 ब्रेड, आधा कप बटर नरम किया हुआ, 14-15 लहसुन की कलियाँ, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च के फ्लेक्स, 1 छोटा चम्मच पिरी पिरी मसाला, 1 छोटा चम्मच इटैलियन मसाला, 1 कप मोज़रेला चीज़ कद्दूकस किया हुआ, गार्निश के लिए ताज़ा कटा हुआ अजमोद।

कैसे बनाएं चीज़ी गार्लिक ब्रेड?

  • पहला स्टेप: चीज़ी गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले  15 से 20 लहसुन की कलियाँ लें और उन्हें छील लें। छिलने के बाद उन्हें एक चम्मच तेल में अच्छी तरह से तल लें। उन्हें तब तक तलें जब तक वे ब्राउन न हो जाए। 

  • दुसरा स्टेप: अब, एक प्लेट में लहसुन को निकालें और उसे कद्दूकस कर लें अब उसमें आधा कप नरम किया हुआ बटर डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अब, उसमें 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, 1 छोटा चम्मच ऑर्गेनों, 1 छोटा चम्मच इटैलियन मसाला और 1 कप मोज़रेला चीज़ कद्दूकस किया हुआ, भी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। आपका मिश्रण तैयार है। 

  • तीसरा स्टेप: अब, एक ब्रेड लें और उसपर ये मिश्रण अच्छी तरह से डालें और मिलाएं। अब एक बार ब्रेड पर फिर से चीज़ को ग्रेट कर लें. उसके बाद ओवन में रखकर गर्म करें। अगर ओवन नहीं है तो गैस पर पैन रखकर उसे ग्रीस करें और फिर ढके और गर्म करें। आपका चीज़ी गार्लिक ब्रेड बनकर तैयार है। 

 

Latest Lifestyle News