शाम की चाय के साथ अगर आपके बच्चे को कुछ टेस्टी और क्रंची खाने का मन कर रहा है? तो हम आपके लिए एक बेहद ही लाजवाब रेसिपी लेकर आए हैं। ब्रेड से बनी इस रेसिपी का स्वाद इतना शानदार होता है कि यह पिज़्ज़ा और बर्गर दोनों को पीछे छोड़ देगी। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ब्रेड की 'चिली चीज टोस्ट' रेसिपी। सिर्फ दो मिनट में तैयार होने वाली ये रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी फेवरेट बन जाएगी।इसका स्वाद ऐसा कि एक बार खाओ तो बार-बार बनाने का मन करे। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं चिली चीज टोस्ट रेसिपी?
चिली चीज ब्रेड टोस्ट रेसिपी के लिए सामग्री:
मोज़रैला चीज - आधा कप, हरी मिर्च - 2-3, चिली फ्लेक्स - आधा छोटा चम्मच, ओरेगैनो - आधा छोटा चम्मच, ज़रा सा नमक, गर्म दूध - 1-2 बड़े चम्मच, बटर आवश्यकतानुसार, चार ब्रेड की स्लाइस
कैसे बनाएं चिली चीज ब्रेड टोस्ट रेसिपी?
-
पहला स्टेप: चिली चीज ब्रेड टोस्ट रेसिपी बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले ब्रेड की चार स्लाइस लें और उसपर हल्का बटर लगाएं।
-
दूसरा स्टेप: बटर लगाने के बाद ब्रेड पर मोज़रैला चीज अच्छी तरह से डालें।
-
तीसरा स्टेप: ध्यान रखें ब्रेड पर मोज़रैला चीज़ डालने के पहले उसे 1-2 बड़े चम्मच गर्म दूध में मैश कर लें। मैश करने के बाद उसे ब्रेड पर अच्छी तरह से फैलाएं।
-
चौथा स्टेप: अब ब्रेड के ऊपर हरी मिर्च - 2-3, चिली फ्लेक्स - आधा छोटा चम्मच, ओरेगैनो - आधा छोटा चम्मच और ज़रा सा नमक डालें।
-
पांचवा स्टेप: अब, गैस ऑन कर के उसपर एक पैन रखें, जब पैन गर्म हो जाए तब उस पर बटर डालें और फिर दोनों ब्रेड की स्लाइस रखें और ढक दें। गैस की आंच मध्यम रखें।
-
छटवां स्टेप: 2 मिनट के बाद गैस बंद कर दें। ब्रेड की स्लाइस को एक प्लेट पर निकालें। आपका गरमागरम चिली चीज ब्रेड की रेसिपी बनकर तैयार है। अब इसका लुत्फ़ उठायें।
Latest Lifestyle News