A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना अंडे और चीनी के बनाएं मूस चॉकलेट पुडिंग, सिर्फ 10 मिनट में बनकर होगा तैयार, नोट करें रेसिपी

बिना अंडे और चीनी के बनाएं मूस चॉकलेट पुडिंग, सिर्फ 10 मिनट में बनकर होगा तैयार, नोट करें रेसिपी

how to make Chocolate Pudding: अगर आपको भी चॉकलेट पुडिंग का स्वाद पसंद है तो चलिए जानते हैं इसे बिना अंडे और चीनी के झटपट मिनटों में कैसे बनाएं?

चॉकलेट पुडिंग- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK - MARTHASTEWARTRECIPES चॉकलेट पुडिंग

गर्मियों के मौसम में कुछ मीठा और ठंडा खाने का मन तो हर किसी का करता है, लेकिन जब बात हेल्थ की आती है तो हम अक्सर अपनी पसंदीदा डेज़र्ट से दूरी बना लेते हैं। खासकर अगर कुछ हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो चीनी से बनी चीज़ों को अवॉइड करना ही बेहतर समझते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि स्वाद और हेल्थ के बीच बैलेंस कैसे बनाया जाए। लेकिन, अब आपको अपनी क्रेविंग्स को दबाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 10 मिनट में बनने वाली यह चॉकलेट मूस पुडिंग न केवल बनाने में आसान है, बल्कि इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें भी आपकी किचन में आसानी से मिल जाएंगी। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं हेल्दी चॉकलेट मूस पुडिंग?

चॉकलेट मूस पुडिंग के लिए सामग्री

दो कप दूध, एक कप दूध, डेढ़ चम्मच कोको पाउडर, डार्क चॉकलेट 35 ग्राम, 3 चम्मच शहद (स्वाद अनुसार), 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर, आधा चम्मच वनीला एसेंस

चॉकलेट मूस पुडिंग बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: एक बाउल में दो कप दूध लें और उसे गैस पर रखें। दूध में 35 ग्राम डार्क चॉकलेट डालें और धीमी आंच पर पकाएं। इसे धीमी आंच पर गर्म करें और लगातार चलाते रहें।

  • दूसरा स्टेप: अब, दूसरे बाउल में एक कप दूध लें और उसमें कॉर्नफ्लोर घोल लें ताकि गुठलियां न रहें।अब उसमें कोको पाउडर और शहद मिलाएं। शहद की जगह खजूर का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्यादा क्रीमी टेक्सचर के लिए आप थोड़ा सा क्रीम या दूध पाउडर भी मिला सकते हैं।

  • तीसरा स्टेप: जब मिश्रण हल्का गर्म हो जाए, तब उसमें कॉर्नफ्लोर वाला घोल डाल दें। इसे छन्नी से छान लें। अब इसे लगातार चलाते हुए 5–7 मिनट तक पकाएं, जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। आखिर में वनीला एसेंस डालें और गैस बंद कर दें।

  • चौथा स्टेप: तैयार मिश्रण को बाउल में निकालें। 5–10 मिनट ठंडा होने दें या थोड़ी देर फ्रिज में रखें। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स या चॉकलेट चिप्स डालकर सर्व करें।  आपका चॉकलेट मूस पुडिंग तैयार है। 

Latest Lifestyle News