1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दही ज़माने के लिए अब नहीं पड़ेगी जामन की ज़रूरत, हरी मिर्च से ही जम जाएगी मोटी और गाढ़ी दही, नोट कर लें प्रोसेस

दही ज़माने के लिए अब नहीं पड़ेगी जामन की ज़रूरत, हरी मिर्च से ही जम जाएगी मोटी और गाढ़ी दही, नोट कर लें प्रोसेस

दही जमाने के लिए आमतौर पर जामन ही सबसे भरोसेमंद तरीका होता है। लेकिन हरी मिर्च का इस्तेमाल करके भी दही जमाई जा सकती है। चलिए जानते हैं कैसे?

दही कैसे जमाएं- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @ZIYA IN KITCHEN दही कैसे जमाएं

दही जमाने के लिए जामन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आप बिना जामन के भी दही जमा सकते हैं। अगर आपके घर में जामन खत्म हो गया है तब आप हर मिर्च से भी दही जमा सकते हैं। अब आप सोच रहे हैं होंगे ये कैसे मुमकिन है तो हम आपको बता दें, हरी मिर्च की डंठल में लैक्टोबैसिलस (Lactobacillus) नामक बैक्टीरिया होते हैं, जो दूध को दही में बदलने की क्षमता रखता हैं। मिर्च के डंठल में मौजूद ये एंजाइम दूध के प्रोटीन को जमाकर उसे गाढ़ा कर देते हैं। चलिए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हरी मिर्च से दही कैसे जमाई जाती है और इसका सही प्रोसेस क्या है।

हरी मिर्च से कैसे जमाए दही?

  • पहला स्टेप: मिर्च से दही जामना बेहद आसान है। सबसे पहले दूध को उबालकर गर्म कर लें।  सबसे पहले दूध को उबालें और फिर उसे ठंडा होने दें

  • दूसरा स्टेप: दूध गर्म करने के बाद उसे हल्का ठंडा करें। जब तक वह गुनगुना (हल्का गरम) न रह जाए। इस बात का ध्यान रखें कि दूध ज़्यादा गर्म नहीं होना चाहिए।

  • तीसरा स्टेप:  अब, 3-4 हरी मिर्च लें और उन्हें धो लें। मिर्च की डंठलों को न तोड़ें, क्योंकि मुख्य बैक्टीरिया डंठल में ही होते हैं। मिर्च डंठल सहित इन्हें दूध में डालकर ढक दें।

  • चौथा स्टेप: बर्तन को ढक दें और उसे किसी गर्म जगह जैसे- बंद ओवन या गर्म कपड़े में लपेटकर 10 से 15 घंटे के लिए रख दें। जब दही जम जाए तो मिर्च बाहर निकाल लें। 

इस बात का रखें ध्यान:

यह प्रक्रिया जामन वाली दही के मुकाबले थोड़ा अधिक समय ले सकती है (लगभग 8-10 घंटे या ज्यादा)। मिर्च से जमी दही हल्की खट्टी हो सकती है। हरी मिर्च में मौजूद प्राकृतिक बैक्टीरिया (डंठल पर) फर्मेंटेशन में मदद कर सकते हैं। अगर आपके पास जामन नहीं है तो यह एक इमरजेंसी ट्रिक के तौर पर काम आ सकती है

Latest Lifestyle News