अगर, आप रोज-रोज वही खीर और रबड़ी खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार घर पर बनाएं स्वाद से भरपूर फिरनी। यह मिठाई खाने में बेहद क्रीमी और लाजवाब लगती है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ तीन चीजों की मदद से आप मिनटों में स्वादिष्ट फिरनी तैयार कर सकते हैं। ठंडी-ठंडी फिरनी का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स की गार्निश इसका स्वाद और भी बढ़ा देती है। अगर घर में कोई खास मेहमान आने वाला है या मीठा खाने का मन कर रहा है, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें।
फिरनी बनाने के लिए सामग्री
चावल 4 बड़े चम्मच, चीनी 8 बड़े चम्मच, दूध 1 लीटर, केसर 10-12 रेशे, हरी इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच, सजावट के लिए सूखे मेवे
कैसे बनाएं फिरनी?
-
पहला स्टेप: फिरनी बनाने के लिए सबसे पहले चार बड़े चम्मच चावल लें और उसे एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
-
दूसरा स्टेप: तय समय के बाद उसे मिक्सर जार में दरदरा पीस लें। आप, चाहें तो उसे सील बट्टे पर भी पीस सकते हैं।
-
तीसरा स्टेप: अब गैस की हल्की आंच पर एक लीटर दूध गर्म करें। जब दूध गर्म हो जाए तब उसमें दरदरा चावल, इलायची पाउडर और केसर डालें।
-
चौथा स्टेप: अब, दूध को तब तक उबालना है जब तक वह आधा न हो जाए। जब फिरनी एकदम गाढ़ी हो जाए तब उसमें चीनी डालें।
-
पांचवां स्टेप: जब फिरनी अच्छी तरह पक जाए तब, उसमें काजू, बादाम एयर पिस्ता जैसे मिक्स ड्राईफ्रुट्स डालें। आप ड्राइफ्रूट्स को भूनकर उसे क्रश करें और फिर फिरनी में डालें।
-
छटवां स्टेप: आपकी फिरनी बनकर तैयार है। अब, इसे गरमा गरम परोसें। आप चाहें तो इसे फ्रिज में रखकर ठंडा ठंडा भी परोस सकते हैं।
Latest Lifestyle News