गोवा और कोंकण क्षेत्र में सोलकढ़ी घर घर में बनाई जाती है। यह गाढ़े गुलाबी-बैंगनी रंग का होता है, जिसे आमतौर पर भारी भोजन के बाद या चावल के साथ परोसा जाता है। इसे बनाने के लिए कोकम और नारियल का इस्तेमाल किया जाता है जिस वजह से इसका स्वाद बेहद टेस्टी लगता है। चलिए बताते हैं आप यह एनर्जी ड्रिंक कैसे बनाएं?
कोकम सोलकढ़ी बनाने के लिए सामग्री:
आधा कप कोकम, 1 कच्चा नारियल, 6 से 7 लहसुन, अदरक का आधा टुकड़ा, 2 हरी मिर्च, 6 से 7 काली मिर्च, 2 चम्मच जीरा, चुटकी भर हींग, 3 चम्मच चाट मसाला, नमक स्वाद अनुसार, 1 बीटरूट, कुछ बर्फ के टुकड़े, हरी धनिया के पत्ते, शक्कर 2 चमच्च (ऑप्शनल)
कोकम सोलकढ़ी बनाने की विधि:
-
कोकम सोलकढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप कोकम को गर्म पानी में भिगोकर रख देंगे। अब उसके बाद एक कच्चा नारियल लेंगे और उसके छोटे छोटे टुकड़े कर लेंगे।
-
अब एक मिक्सर जार में नारियल, 6 से 7 लहसुन, अदरक का आधा टुकड़ा, 2 हरी मिर्च, 6 से 7 काली मिर्च, 2 चम्मच जीरा, चुटकी भर हींग, 3 चम्मच चाट मसाला, नमक स्वाद अनुसार, 1 बीटरूट, बर्फ के कुछ टुकड़े और भिगोए हुए कोकम का पानी और कोकम लेंगे और 1 कप पानी डालकर बारीक पीस देंगे। (अगर आपको यह ड्रिंक हल्का मीठा चाहिए तो आप इसमें 2 चमच्च शक्कर भी मिला सकते हैं )
-
अब एक बड़ा बर्तन लें और इस मिश्रण को एक मस्लिन कपड़े में डालकर अच्छी तरह से छान लेंगे। अब बचे हुए मिश्रण के फिर से ग्राइंडर जार में डालकर पीस लेंगे और एक बार फिर से मस्लिन कपड़े में डालकर अच्छी तरह से छान लेंगे।
-
आपकी सोलकढ़ी तैयार है। गार्निशिंग के लिए इसमें धनिया के बारीक कटे हुए पत्ते और बर्फ के टुकड़े डाल देंगे। नमक स्वाद अनुसार मिलाकर आप इस एनर्जी ड्रिंक को पियें।
Latest Lifestyle News