गर्मियों में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने के लिए नेचुरल ड्रिंक्स से बेहतर कुछ नहीं होता। ऐसे में गोंद कतीरा और चिया सीड्स से बना यह हेल्दी ड्रिंक न सिर्फ आपको लंबे समय तक फ्रेश रखता है, बल्कि पाचन को भी दुरुस्त करने में मदद करता है। फाइबर और कूलिंग गुणों से भरपूर यह ड्रिंक गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
गोंद कतीरा और चिया सीड्स ड्रिंक के लिए सामग्री
1 छोटा चम्मच गोंद कतीरा, 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स, 1 गिलास ठंडा पानी, एक नींबू का रस, 1-2 चम्मच शहद, कुछ बर्फ के टुकड़े
गोंद कतीरा और चिया सीड्स ड्रिंक बनाने की विधि
-
पहला स्टेप: सबसे पहले गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह तक यह फूलकर जेल जैसा हो जाएगा।
-
दूसरा स्टेप: इसी तरह रात में ही चिया सीड्स को भी पानी में भिगो दें, ताकि वे अच्छी तरह फूल जाएं।
-
तीसरा स्टेप: अब एक गिलास में ठंडा पानी लें और उसमें भिगोया हुआ गोंद कतीरा और चिया सीड्स डालें।
-
चौथा स्टेप: इसमें स्वाद के अनुसार शहद और काला नमक मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।
-
पाचवां स्टेप: अब ऊपर से बर्फ डालकर इसे और ठंडा बना सकते हैं।
कैसे करें सेवन?
इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पिएं। यह शरीर को तुरंत ठंडक देगा और आपको लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखेगा। इस ड्रिंक को पीने से शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और गर्मी में होने वाली थकान और कमजोरी दूर करता है साथ ही पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. यह आसान और नेचुरल ड्रिंक गर्मियों में आपकी सेहत का खास ख्याल रखेगा
Latest Lifestyle News