A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. होली पर हलवाई स्टाइल में दही भल्ला बनाने के लिए आज़माए ये ट्रिक, मांग मांग कर खाएंगे लोग, नोट करें विधि

होली पर हलवाई स्टाइल में दही भल्ला बनाने के लिए आज़माए ये ट्रिक, मांग मांग कर खाएंगे लोग, नोट करें विधि

How To Make Dahi Bhalle Recipe: घर में हलवाई जैसे दही भल्ले बनाने के लिए आप इन कुछ आसान टिप्स को आज़माए। चलिए जानते हैं होली पर यह डिश कैसे बनाएं?

दही भल्ला - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @NAUSHKITCHENROUTINE दही भल्ला

होली का त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि स्वादों का भी होता है। घर में जब गुजिया, नमकीन और ठंडाई बन रही हो, तो दही भल्ला की प्लेट बिना त्योहार अधूरा सा लगता है। लेकिन अक्सर घर पर बने भल्ले हलवाई जैसे नरम, स्पंजी और मुंह में घुल जाने वाले नहीं बन पाते। अगर आप भी चाहते हैं कि इस होली मेहमान आपके हाथ के दही भल्ले की तारीफ करते न थकें, तो कुछ छोटी-छोटी लेकिन खास ट्रिक्स अपनानी होंगी। सही दाल का चुनाव, घोल को फेंटने का तरीका और भल्लों को भिगोने की सही तकनीक यही वो राज हैं जो आपके साधारण दही भल्ले को बना देंगे बिल्कुल हलवाई स्टाइल। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं दही भल्ला रेसिपी?

दही भल्ला के लिए सामग्री:

  • भल्ला के लिए सामग्री: ½ कप उड़द दाल, 4 बड़े चम्मच मूंग दाल,  ½ चम्मच जीरा और एक चुटकी हींग, 1 चम्मच अदरक, नमक, तेल

  • दही के लिए सामग्री: दही: दही, नमक, चीनी, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर, अनार के दाने

दही भल्ला बनाने की विधि:

  • सबसे पहले आधा कप उड़द दाल और 4 बड़े चम्मच मूंग दाल को पानी में दो बार अच्छी तरह धो लें। 

  • फिर दोनों दालों को रात भर या कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दें।

  • अब एक ग्राइंडर जार में भीगी हुई दाल के साथ ½ चम्मच जीरा और एक चुटकी हींग डालें। 

  • आप चाहें तो इसमें 1 चम्मच मोटा कटा हुआ अदरक भी मिला सकते हैं। 

  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सभी सामग्री को पीसकर एकदम सॉफ्ट घोल बना लें। बैटर को एक बाउल में निकाल लें और नमक मिला लें। 

  • बैटर को कुछ मिनट तक तेजी से फेंटें। तेजी से फेंटने से बैटर हल्का और फूला हुआ हो जाता है। 

  • अब एक कड़ाही में तेल डालें। जब तेल गरम हो जाए तो बैटर से छोटे-छोटे भल्ले बनाकर गरम तेल में डालें। 

  • भल्लों को सुनहरा भूरा होने तक पकने दें। जब भल्ले पक जाएं, तो उन्हें तेल से निकाल लें।

  • एक भगोने में सादा पानी में डाल दें। भल्लों को पानी में कुछ देर तक भीगने दें ताकि वे नरम हो जाएं।

  •  दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि कोई गांठ न रहे। अब इसमें नमक, चीनी, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालें और मिलाएं। 

  • इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए, ऊपर से नमकीन, पापड़ी और अनार के दाने डालें। 

  • स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से हल्का काला नमक छिड़कें। आखिर में, बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता डालकर तुरंत परोसें।

Latest Lifestyle News