चॉकलेट एक ऐसी चीज है जो बड़ों से लेकर बच्चों सबको खूब पसंद आती है। जब बात न्यूटेला की हो तो क्या कहना। इसका स्वाद हर किसी को खूब पसंद आता है। हालांकि, न्यूटेला में कैलोरी ज़्यादा होती है जो सेहत के लिए लिहाजा से अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन अगर आपको न्यूटेला पसंद है तो आप इसे हेल्दी तरीके से भी बना सकते हैं। जिसे आप कम गिल्ट के साथ उसके स्वाद का मज़ा ले सकते हैं।
घर पर न्यूटेला बनाने के लिए सामग्री
100 ग्राम मिक्स नट्स, 100 ग्राम डार्क चॉकलेट, 1–2 बड़े चम्मच मेपल सिरप
घर पर चॉकलेट स्प्रेड बनाने का तरीका:
-
पहला स्टेप: ओवन को 180°C/160°C फैन पर प्रीहीट करें। नट्स को 10 मिनट के लिए रोस्ट करें, जब तक कि वे गहरे रंग के और खुशबूदार न हो जाएं। अगर ओवन नहीं है तो आप गैस की आंच पर इन्हें रोस्ट करें
-
दूसरा स्टेप: जब नट्स रोस्ट हो रहे हों, तो एक पैन में उबलते पानी के ऊपर रखे एक कटोरे में चॉकलेट पिघलाएं। कटोरे का निचला हिस्सा पानी को न छुए, नहीं तो चॉकलेट जल जाएगी।
-
तीसरा स्टेप: जैसे ही नट्स को ओवन से बाहर निकलें, उन्हें मिक्सर जार में डालें और तब तक प्रोसेस करें जब तक उनका पेस्ट न बन जाएं। इसमें लगभग 5 मिनट लगेंगे।
-
चौथा स्टेप: अब, मिक्सर जारमें चॉकलेट डालें और उसे तब तक ब्लेंड करते रहें जब तक यह अच्छी तरह से मिल न जाए,ज़रूरत पड़ने पर कटोरे के किनारों को खुरचते रहें। चखें, और अगर चाहें तो मीठा करने के लिए मेपल सिरप डालें। स्टोर करने के लिए एक जार में डालें।
डार्क चॉकलेट के फ़ायदे
न्यूटेला बनाने के लिए 70% डार्क चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया है, जो पोषक तत्वों से भरपूर है। यह फाइबर और आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर और फास्फोरस जैसे ज़रूरी मिनरल्स से भी भरपूर है। डार्क चॉकलेट का सेवन दिल की सेहत बढ़ाता ह। इम्यून सिस्टम को संतुलित करता है। डायबिटीज से लड़ता है। दिमाग के काम करने की क्षमता में सुधार करता है। एथलेटिक परफॉर्मेंस को बढ़ाता है। तनाव कम करता है
Latest Lifestyle News