1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चटोरों के लिए काजू-किशमिश पुलाव की रेसिपी है परफेक्ट, महीनों तक नहीं भूलेंगे स्वाद, झटपट नोट करें विधि

चटोरों के लिए काजू-किशमिश पुलाव की रेसिपी है परफेक्ट, महीनों तक नहीं भूलेंगे स्वाद, झटपट नोट करें विधि

Kaju Kishmish Pulao Recipe: आज हम आपके लिए लाए हैं काजू और किशमिश की स्वाद से भरपूर पुलाव () रेसिपी। कुछ ही मिनटों में यह रेसिपी बनकर तैयार हो जाती है।

काजू किशमिश पुलाव- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @SHAZIYA'SRECIPES काजू किशमिश पुलाव

फेस्टिव सीजन में मिठाइयों और तली हुई चीजें खाने से हम अक्सर बोर हो जाते हैं। ज़्यादा मीठा और तला हुआ खाने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वजन बढ़ने से लेकर, हाई ब्लड शुगर और बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है। ऐसे में ज़रूरी है कि फेस्टिव सीजन में संतुलित भोजन करें। आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लाए हैं जो स्वाद में तो लाजवाब है ही लेकिन इसे बनाने में भी ज़्यादा तेल और मसाले का इस्तेमाल नहीं किया गया है। हम लाए हैं काजू और किशमिश की पुलाव (Kaju Kishmish Pulao Recipe In Hindi) रेसिपी। इसका खट्टा मीठा स्वाद बच्चों और बूढ़ों को भी भाएगी। इसे बनाने के लिए बहुत ज़्यादा सामग्री की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ चावल, काजू और किशमिश से इसे तैयार किया जा सकता है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं काजू किशमिश पुलाव रेसिपी?

काजू किशमिश पुलाव के लिए सामग्री: Ingredients for Kaju Kishmish Pulao

आधा कप चावल, काजू के 10-15 टुकड़े, किशमिश 10 से 15, इलायची पाउडर, लौंग, काली मिर्च पाउडर, जीरा आधा चम्मच, एक लाल मिर्च, 2 चम्मच घी, नमक स्वाद अनुसार

कैसे बनाएं काजू किशमिश पुलाव? Kaju Kishmish Pulao Recipe In Hindi

  • पहला स्टेप: सबसे पहले आधा कप चावल लेंगे और उसे धोकर कुकर में पका लें। जब चावल पक जाए कुकर का ढक्कन हटाए और एक बड़े बर्तन में चावल निकालें। 

  • दूसरा स्टेप: अब गैस पर कड़ाही रखें। जब गैस गर्म हो जाए तब उसमें 2 चम्मच घी डालें। अब घी में लाल मिर्च, 2 लौंग, आधा चम्मच जीरा से तड़का दें।जब ये हल्के सुनहरे हो जाएं तब इसमें काजू के 10-15 टुकड़े, किशमिश 10 से 15 डालें। इन्हें सुनहरा होने तक भूनें (आप इसमें अपने मन पसंद की कोई सब्जी भी डाल सकते हैं )

  • तीसरा स्टेप: जब काजू और किशमिश सुनहरा हो जाए तब इसमें पके हुए चाल मिक्स करें। ध्यान रखें चावल का दाना अलग अलग होने चाहिए। अब इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर, आध चम्मच काली मिर्च पाउडर और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। इन सबको आपस में अच्छे से मिलाएं। आपका काजू किशमिश पुलाव तैयार है।इसे गर्म गर्म सर्व करें। 

Latest Lifestyle News