गर्मियों में जब कुछ हल्का, ठंडा और पेट को आराम देने वाला खाने-पीने का मन करता है, तब पारंपरिक देसी ड्रिंक्स सबसे बेहतरीन विकल्प बन जाते हैं। ऐसी ही एक आसान और फायदेमंद रेसिपी है बासी चावल से बनने वाली कांजी, जिसे बिना तेल और तड़के के मिनटों में तैयार किया जा सकता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देती है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती है और गर्मी में पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है।
राइस कांजी के लिए सामग्री:
1 कप बासी चावल, 2–3 कप ठंडा पानी, नमक स्वादानुसार, 2-3 चम्मच दही, एक प्याज, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच जीरा, एक हरी मिर्च, करी पत्ता
राइस कांजी बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि
-
पहला स्टेप: बासी चावल को एक बाउल में लें और हल्का सा मसल लें, ताकि वह पानी में अच्छे से मिक्स हो जाए।
-
दूसरा स्टेप: अब, इसमें 2–3 कप ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह घोल लें।
-
तीसरा स्टेप: अगर हल्की खटास पसंद है, तो इसमें 2-3 चम्मच दही डालकर मिक्स करें।
-
चौथा स्टेप: स्वादानुसार नमक मिलाएं और एक बार फिर अच्छे से घोल लें।
-
पाचवां स्टेप: इसे 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें या चाहें तो फ्रिज में थोड़ा ठंडा कर लें।
-
छटवां स्टेप: अब, ठंडी-ठंडी कांजी को गिलास में डालकर पिएं। सुबह या दोपहर में पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है।
-
सातवां स्टेप: अगर आपको तड़का देना है तो आखिर में तेल में आधा चम्मच राई, आधा चम्मच जीरा, एक हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का दें।
यह देसी ड्रिंक न सिर्फ 2 मिनट में बन जाती है, बल्कि गर्मियों में पेट को ठंडक और राहत देने का बेहतरीन तरीका भी है।
Latest Lifestyle News