1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कैल्शियम से भरपूर मखाने की स्मूदी मिनटों में होगी तैयार, हड्डियों के लिए यह रेसिपी है अमृत समान, नोट करें विधि

कैल्शियम से भरपूर मखाने की स्मूदी मिनटों में होगी तैयार, हड्डियों के लिए यह रेसिपी है अमृत समान, नोट करें विधि

How To Make Makhana Smoothie: अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो उन्हें मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में कैल्शियम से भरपूर मखाने की यह लाजवाब स्मूदी रेसिपी ज़रूर ट्राई करें।

मखाने की स्मूदी - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @GST KITCHEN मखाने की स्मूदी

अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं, तो मखाना को डाइट में शामिल करना एक अच्छा विकल्प है। शरीर में कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में मखाना कैल्शियम की कमी को पूरा करके हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आप मखाने का सेवन भूनकर कर सकते हैं। इसके अलावा आप मखाने को स्मूदी के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं मखाने की स्मूदी कैसे बनाएं

मखाना स्मूदी के लिए सामग्री

एक कप मखाना, 2 चम्मच मूंगफली, एक सेब, एक केला, एक खजूर, एक गिलास दूध, एक चम्मच भिगोया हुआ चिया सीड्स, बादाम और काजू के टुकड़े

कैसे बनाएं मखाना स्मूदी?

  • पहला स्टेप: मखाना स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले मखाना और मूंगफली को भून लें। मूंगफली के छिलके निकाल कर साफ़ करें। 

  • दूसरा स्टेप: अब, मिक्सर जार में भुना हुआ मखाना और मूंगफली, एक खजूर, एक टुकड़ों में कटा हुआ सेब, एक केला, बादाम और काजू के टुकड़े डालें और इन्हें अच्छी तरह से ग्राइंडर में पीसें।

  • तीसरा स्टेप: अब एक गिलास में एक चम्मच भिगोया हुआ चिया सीड्स डालें और पीसा हुआ मिश्रण डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। आपका मखाना स्मूदी तैयार है। इसे कुछ सेब के टुकड़ों और ड्राइफ्रूट्स से गार्निश करें।

मखाना खाने के फायदे

मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। समें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो वजन कम करने में मदद करता है। मखाना हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। मखाने में मैग्नीशियम और पोटेशियम भी होते हैं, जो हड्डियों के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।मखाने में मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

Latest Lifestyle News