A
Hindi News लाइफस्टाइल ज़ायक़ा आम और गुड़ की ये चटपटी चटनी खोल देगी आपके सारे टेस्ट बड्स, महीनों तक कर सकते हैं स्टोर, नोट कर लें रेसिपी

आम और गुड़ की ये चटपटी चटनी खोल देगी आपके सारे टेस्ट बड्स, महीनों तक कर सकते हैं स्टोर, नोट कर लें रेसिपी

अगर आपको चटनी का स्वाद अच्छा लगता है तो आपको आम और गुड़ की लाजवाब रेसिपी एक बार ज़रूर ट्राई करना चाहिए।

आम और गुड़ की चटनी- India TV Hindi Image Source : SORA AI आम और गुड़ की चटनी

अगर आपको चटनी का स्वाद अच्छा लगता है तो आपको आम और गुड़ की लाजवाब रेसिपी एक बार ज़रूर ट्राई करना चाहिए। आम और गुड़ की चटनी बनाना बेहद आसान होता है साथ ही यह यह खाने का स्वाद बढ़ा देती है।अच्छी बता यह है कि आप इसे महीनों तक स्टोर भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं आम और गुड़ की चटनी?

आम और गुड़ की चटनी के लिए सामग्री:

2 बड़े कच्चे आम, 300-350 ग्राम गुड़, पानी1/2 कप, 1 चम्मच सौंफ, कलौंजी 1 चम्मच, मेथी दाना 1/2 चम्मच, जीरा 1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1/2 से 1 चम्मच, हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच, काला नमक 1/2 चम्मच, तेल 2 बड़े चम्मच

आम और गुड़ की चटनी बनाने की विधि:

  • कच्चे आमों को धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। आप चाहें तो इन्हें कद्दूकस भी कर सकते हैं, इससे चटनी जल्दी बनेगी और ज़्यादा स्मूथ होगी। एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो आंच धीमी करके इसमें सौंफ, कलौंजी, मेथी दाना और जीरा डालकर हल्का भून लें। मसालों को जलने न दें। अब कटे हुए आम के टुकड़े कड़ाही में डालें और 2-3 मिनट तक भूनें। हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और सादा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

  • अब इसमें गुड़ के छोटे टुकड़े और 1/2 कप पानी डालें। अच्छी तरह मिलाएं और ढक दें। धीमी आंच पर इसे तब तक पकाएं जब तक कि आम नरम न हो जाएं और गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि गुड़ चिपके नहीं। जब आम गल जाएं और चटनी गाढ़ी होने लगे, तो ढक्कन हटाकर कुछ देर और पकाएं। आपको चटनी की कंसिस्टेंसी जैम जैसी या थोड़ी पतली रखनी है। ध्यान रखें, ठंडी होने पर यह और गाढ़ी होगी।

  • गैस बंद कर दें और चटनी को पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे एक साफ, सूखे एयरटाइट कांच के जार में भर लें। इस चटनी को आप रेफ्रिजरेटर में 4-6 महीने तक आसानी से स्टोर कर सकते हैं। ध्यान रखें कि जार और चम्मच हमेशा साफ और सूखे हों ताकि चटनी खराब न हो।

 

Latest Lifestyle News