A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना कस्टर्ड पाउडर, चीनी और क्रीम के बनाएं Mango Fruit Custard, मिनटों में तैयार होगी ये रेसिपी, नोट करे विधि

बिना कस्टर्ड पाउडर, चीनी और क्रीम के बनाएं Mango Fruit Custard, मिनटों में तैयार होगी ये रेसिपी, नोट करे विधि

Healthy Mango Fruit Custard: मैंगो फ्रूट कस्टर्ड का स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। चलिए जानते हैं यह डिजर्ट रेसिपी बिना चीनी और कस्टर्ड पाउडर के कैसे बनाएं?

मैंगो फ्रूट कस्टर्ड - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @COOKWITHLUBNA मैंगो फ्रूट कस्टर्ड

गर्मियों में आम का स्वाद हर किसी को पसंद आता है, और अगर उसी से एक हेल्दी और टेस्टी डेजर्ट बन जाए तो मज़ा दोगुना हो जाता है। आज हम आपको एक ऐसी आसान रेसिपी बताएंगे जिसमें न कस्टर्ड पाउडर की जरूरत है, न चीनी की और न ही क्रीम की, फिर भी यह मैंगो फ्रूट कस्टर्ड (Mango Fruit Custard) उतना ही क्रीमी और स्वादिष्ट बनता है। खास बात यह है कि यह झटपट बनने वाली रेसिपी है, जिसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

मैंगो फ्रूट कस्टर्ड के लिए सामग्री: Ingredients for Mango Fruit Custard

मखाना 1 कप,  दूध 2 कप, बादाम 15-20, काजू 10-12, पिस्ता 1 बड़ा चम्मच, सूरजमुखी के बीज 1 बड़ा चम्मच, अंजीर 4-5, इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच, केसर के धागे 10-12, केला, आम, हरे अंगूर, काले अंगूर, चीकू, खरबूजा, आम, पपीता, केला, अनार, बादाम, काजू, पिस्ता

कैसे बनाएं मैंगो फ्रूट कस्टर्ड?

  • पहला स्टेप: मैंगो फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए बादाम को 6 से 7 घंटे के लिए भिगोकर रखें और तय समय के बाद उसके छिलकें को अच्छी तरह से बाहर निकालें। 

  • दूसरा स्टेप: अब, उसके बाद सभी फलों को साफ पानी में अच्छी तरह से धोएं और अंगूर, चीकू, खरबूजा, आम, पपीता, केला, अनार सबको बारीक काटें। 

  • तीसरा स्टेप: अब एक कप मखाना लें और उसमें भिगोया हुआ बादाम, 1 बड़ा चम्मच पिस्ता, सूरजमुखी के बीज, इलायची पाउडर, एक आम, अंजीर, केला और दूध डालें 

  • चौथा स्टेप: इन सभी साम्रगी को ब्लेंडर जार में बारीक पीस लें। जब पीसकर हो जाए तब उसमें थोड़ा एक्स्ट्रा दूध और डालें और एक फाइन पेस्ट बनाएं। 

  • पांचवां स्टेप: अब इस पेस्ट को बारीक कटे फ्रूट्स बाउल में डालें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें।

  • छटवां स्टेप: एक घंटे बाद सभी को यह बिना चीनी वाला कस्टर्ड सर्व करें।

Latest Lifestyle News