गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी आइस क्रीम और आम इन दो चीजों को खाने का अपना अलग ही मजा होता है। लेकिन इन दोनों को एक साथ खाने पर गजब का स्वाद मिलता है। अब आप सोच रहे होंगे दोनों को एक साथ कैसे खाएं तो हम बता दें हम बात कर रहे हैं मैंगों आइस क्रीम (Mango Ice Cream Recipe) की। मैंगो आइस क्रीम का खट्टा मीठा और ठंडा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। खास बात यह है कि आज जो मैंगों आइस क्रीम रेसिपी हम आपको बताने वाले हैं उसे बनाने में न ज़्यादा समय में न ज़्यादा लगता है और न ही सामग्री। यह आइस क्रीम सिर्फ तीन चीजों से बनकर तैयार हो जाएगी। इसका क्रीमी स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगा। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मैंगों आइस क्रीम की लाजवाब रेसिपी?
मैंगों आइस क्रीम बनाने के लिए सामग्री:
-
आइस क्रीम के लिए सामग्री: 2 बड़े आम, 1 कप व्हिपिंग क्रीम, 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
-
तैयारी का समय: 15 मिनट + ठंडा होने का समय
मैंगों आइस क्रीम बनाने का तरीका?
-
पहला स्टेप: मैंगों आइस क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले दो आम लें और उसे पानी में धोएं।
-
दूसरा स्टेप: अब आमों को छीलें और बारीक काटें और मिक्सर जार में डालकर उसका प्यूरी बना लें।
-
तीसरा स्टेप: आम के कुछ टुकड़े मैंगो आइस क्रीम में मिलाने और गार्निशिंग करने के लिए बचा लें।
-
चौथा स्टेप: अब, एक बड़े बाउल में 1 कप व्हिपिंग क्रीम लें और उसको तब तक फेंटें जब तक वह गाढ़ी होकर जमने न लगे।
-
पांचवां स्टेप: जब क्रीम एकदम गाढ़ी हो जाए तब उसमें मैंगो प्यूरी और कंडेंस्ड मिल्क डाल दें और एक बार फिर अच्छी तरह से मिलाएं।
-
छटवां स्टेप: अब इस बाउल को फ्रीज़र में 6-8 घंटे के लिए रखें, तय समय के बाद इसे खाने के लिए बाहर निकालें।
-
सातवां स्टेप: ऊपर से कुछ मैंगों के टुकड़े डालें और सर्व करें। आपका मैंगों आइस क्रीम बनकर तैयार है।
अगर आपको अलग फ्लेवर में आइस क्रीम चाहिए यो इसको बनाने के लिए आप मैंगो पल्प की जगह किसी भी फल की प्यूरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं - जैसे केला, पपीता, स्ट्रॉबेरी और खरबूज़ा
Latest Lifestyle News