1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कुरकुरा और चटपटा 'मसाला मूंगफली' मिनटों में बनकर होगा तैयार, स्नैक्स के लिए है बेस्ट ऑप्शन, नोट करें विधि

कुरकुरा और चटपटा 'मसाला मूंगफली' मिनटों में बनकर होगा तैयार, स्नैक्स के लिए है बेस्ट ऑप्शन, नोट करें विधि

मसाला मूंगफली बेहद ही टेस्टी स्नैक है जिसे घर पर बनाना बहुत आसान है। यह चाय के साथ खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। आइए, जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि

मसाला मूंगफली - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE- @NIRRMLA NEHHRA मसाला मूंगफली

अगर आपको स्नैक्स में मूंगफली खाना पसंद है तो आप एक बार मसाला मूंगफली (Masala Mungfali) की रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं। मसाला मूंगफली का चटपटा और कुरकुरा स्वाद ऐसा होता है कि एक बार खाने पर मन भरता ही नहीं। चाय के साथ हो या शाम की हल्की भूख में, यह एक ऐसा स्नैक है जो हर किसी का पसंदीदा होता है। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। आइए, जानते हैं इस झटपट तैयार होने वाली नमकीन रेसिपी की विधि।

मसाला मूंगफली बनाने के लिए सामग्री

मूंगफली- 500 ग्राम, बेसन- 250 ग्राम, मक्के का आटा- 1/4 कप, जीरा- 1 छोटा चम्मच, काली मिर्च- 10-12, दालचीनी- 1 इंच, सोंठ- 1 इंच, जायफल- एक चुटकी, लौंग- 10-12, जायफल- 1 टुकड़ा, काली इलायची- 1, हींग- 1/4 छोटा चम्मच, चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच, बेकिंग सोडा- 1/4 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 2-3 छोटे चम्मच, काला नमक- 1 छोटा चम्मच, नमक- स्वादानुसार, तेल- तलने के लिए

कैसे बनाएं मसाला मूंगफली?

  •  मसाला मूंगफली बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम मूंगफली लें और इसे अच्छी तरह से धोएं और फिर छानकर अलग बर्तन में रखें।

  • अब, एक बड़े बर्तन में 250 ग्राम बेसन के सतह आधा कप कॉर्न फ्लार, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार नमक और खाने वाला सोडा डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।

  • अब बेसन में भिगोई हुई मूंगफली डालें और हल्का पानी छिड़कें और चम्मचसे अच्छी तरह  मिलाएं। ध्यान रखें कोटिंग ज़्यादा गीली या ज़्यादा सूखा नहीं होनी चाहिए। कोटिंग करने के बाद 15 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें। 

  • अब मूंगफली मसाला तैयार करें। एक बर्तन में काली मिर्च, दालचीनी, सोंठ, लौंग, जायफल, काली इलायची, हींग, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, लें और मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें। 

  • अब गैस ऑन कर एक कड़ाही रखें और तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाये तब उसमें मूंगफली डालें। तलते समय सब मूंगफली अलग अलग हो जाएगी। जब मूंगफली तल जाए तब उसे एक बतर्न में निकालें और उसके ऊपर तैयार किया हुआ मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आपका गरमगरम मसाला मूंगफली तैयार है। 

 

Latest Lifestyle News