1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में मूंग दाल हलवा नहीं खाए तो क्या खाए? हलवाई स्टाइल में बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, मुंह में जाते ही घुल जाएगा

सर्दियों में मूंग दाल हलवा नहीं खाए तो क्या खाए? हलवाई स्टाइल में बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, मुंह में जाते ही घुल जाएगा

​ Moong Dal Halwa Recipe: अगर आप भी मूंग दाल का टेस्टी हलवा बनाना चाहते हैं तो झटपट नोट कर लीजिए रेसिपी।

मूंग दाल - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @COOKING WITH CHEF ASHOK मूंग दाल

सर्दियों के मौसम में खाने पीने का अपना ही मज़ा होता है। इस मौसम में लोग मूंग दाल का हलवा खूब खाते हैं। लेकिन, कई लोगों की शिकायत होती है कि मूंग दाल का हलवा हलवाई जैसा घर पर नहीं बन पाता है। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत है तो आज हम आपके लिए मूंग दाल हलवा ( Moong Dal Halwa Recipe) एकदम रसीला और स्वादिष्ट बने इसलिए एक बेहद खास ट्रिक लेकर आए हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मूंग दाल का स्वाद से भरपूर हलवा?

मूंग दाल हलवा के लिए सामग्री:

1 कप पीली मूंग दाल, 4 कप पानी , 1 कप शक्कर , 5 से 6 इलायची, आधा कप देसी घी, काजू बादाम और पिस्ता ड्राई फ्रूट्स एकदम बारीक कटे हुए

कैसे बनाएं मूंग दाल का हलवा?

  • पहला स्टेप: मूंग दाल हलवा बनाने के लिए सबसे पहले पीली मूंग दाल को धोकर 4 से 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। तय समय के बाद दाल को छान लें और मिक्सर जार की मदद से दरदरा पीसकर एक बर्तन में रख दें।

  • दूसरा स्टेप: अब कड़ाही रखें और उसमे आधा कप देसी घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तब उसमें ग्राइंड किया हुआ मूंग दाल मिलाएं और हल्का सुनहरा होने तक लगातार इसे करछी से चलाते रहें। 

  • तीसरा स्टेप: दाल को सुनहरा होने में 20 से 25 मिनट का समय लग सकता है तब तक आप चाशनी तैयार करें। एक बर्तन में 4 कप पानी डालें। इस पानी में अब आप 5 से 6 इलायची को कूटकर डाल दें। जब चाशनी में एक बॉईल आ जाए तो उसे गैस पर से उतार दें।

  • चौथा स्टेप: जब दाल अच्छी तरह भून जाए तब उसमें शक्कर की चाशनी मिलाएं। आप इसमें आधा लीटर दूध भी मिलाएं। अब पकने तक इसे अच्छी तरह चलाते रहें। मूंग का हलवा जितना पकाया जाता है, स्वाद उतना बेहतरीन लगता है। जब चाशनी हलवा में सुख जाए तब गैस बंद कर दें। आपका मूंग दाल हलवा तैयार है।

Latest Lifestyle News