1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएंगे मूंग दाल की कुरकुरी मसाला पूरी तो भूल जाएंगे कचौड़ी का स्वाद, नोट करें रेसिपी

ऐसे बनाएंगे मूंग दाल की कुरकुरी मसाला पूरी तो भूल जाएंगे कचौड़ी का स्वाद, नोट करें रेसिपी

Moong Dal Masala Puri Recipe: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मूंग दाल की ख़ास मसाला पूड़ी रेसिपी। इसका स्वाद किसी कचौड़ी से कम नहीं लगता है। चलिए नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस।

मूंग दाल मसाला पूरी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @RASHMKIA मूंग दाल मसाला पूरी

अगर आपको पूड़ियां खाना  पसंद है तो आज हम आपके लिए एक बेहद ख़ास रेसिपी लेकर आए हैं। आज हम आपके लिए मूंग दाल से बनने वाली कुरकुरी पूड़ी की रेसिपी बताएंगे। मूंग दाल, गेंहूं का आटा और सूजी से बनने वाली इस पूड़ी को बनाना आसान है। सूजी की वजह से पूड़ी कुरकुरी बनती है जो कचौड़ी के स्वाद को भी फेल कर देती है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मूंग दाल की स्वाद से भरपूर पूड़ी रेसिपी 

मूंग दाल मसाला पूरी के लिए सामग्री: Ingredients for Moong Dal Masala Puri

एक कप पीली मूंग दाल, तीन चम्मच सूजी, 10 से 12 लहसुन, अदरक का टुकड़ा, दो हरी मिर्च, एक चम्मच धनिया मसाला, एक चम्मच गर्म मसाला, एक चम्मच कसूरी मेथी, धनियाकी पत्तियां, एक कप गेंहूं का आटा, नमक स्वाद अनुसार, तेल तलने के लिए

कैसे बनाएं मूंग दाल मसाला पूरी? How to Make Moong Dal Masala Puri?

  • पहला स्टेप: मूंग दाल मसाला पूरी बनाने के लिए सबसे पहले एक कप मूंग दाल को सात से आठ घंटे के लिए भिगोकर रख दें।

  • दूसरा स्टेप: तय समय के बाद, मिक्सर जार में मूंग के साथ 10 से 12 लहसुन, हरी मिर्च और अदरक का टुकड़ा डालें। इन सभी सामग्री को दरदरा पीस लें।

  • तीसरा स्टेप: मूंग के मिश्रण को एक गहरे बर्तन में निकालें और उसमें तीन चम्मच सूजी मिलायें। सूजी डालने से पूरी कुरकुरी बनेगी।

  • चौथा स्टेप: सूजी के बाद अब मिश्रण में एक चम्मच धनिया मसाला, एक चम्मच गर्म मसाला, एक चम्मच कसूरी मेथी, धनिया की बारीक कटी पत्तियां और स्वाद अनुसार नमक डालकर फिर से मिलाएं।

  • पांचवां स्टेप: अब, इस मिश्रण में गेंहूं का आटा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और फिर धीरे धीरे पानी के साथ आटे को गूंथें।

  • छटवां स्टेप: आटा गूंथने के बाद, उसकी लोई बनाएं और छोटी छोटी पूड़ियां बेलें।

  • सातवां स्टेप: अब गैस ऑन कर उसपर एक कड़ाही रखें और तलने के लिए तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें पूड़ियां तल लें।

  • आठवां स्टेप: जब पूड़ियां सुनहरी हो जाएं तब, उन्हें एक प्लेट में निकालें। आपकी कुरकुरी मूंग दाल पूड़ियाँ बनकर तैयार है अब गरगरम बच्चों को खाने के लिए दें।

Latest Lifestyle News