त्योहारों के मौसम में लोग मिठाइयों और तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन खूब करते हैं। पूड़ियों के बिना तो त्यौहार ही अधूरा माना जाता है। लेकिन तेल और चीनी का ज़्यादा इस्तेमाल शरीर के लिए खतरनाक है।इससे मोटापे के साथ शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल भी तेजी से बढ़ता है। ऐसे में अगर इस फेस्टिव सीज़न आप भी ज़ायके का स्वाद लेना चाहते हैं लेकिन हेल्दी तरीके से तो ऑइल फ्री पूड़ी की रेसिपी ज़रूर ट्राई करें। अब आप सोच रहे होंगे कि बिना तेल में तले पूड़ियां कैसे बनती हैं तो चलिए नोट कर लीजिए इसकी आसान रेसिपी
ज़ीरो-ऑयल पूड़ी बनाने के लिए ज़रूरी सामान:
1 कप गेहूं का आटा, नमक (अपने स्वाद के अनुसार), 2 चम्मच दही, ज़रूरत के हिसाब से पानी
ज़ीरो-ऑयल पूरी पूड़ी की विधि
-
पहला स्टेप: सबसे पहले एक कप आटा लें और इसमें 2 चम्मच दही, आधा चम्मच अजवाइन और ज़रासा नमक मिलाएँ। अब आटे को अच्छी तरह गूंथ लें। ध्यान रखें, पूरी का आटा थोड़ा सख्त होना चाहिए। आटा गूंथने के बाद, उसपर घी लगाएं और उसे एक सूती कपड़े से ढक कर 10 मिनट के लिए ऐसे ही रख दें।
-
दूसरा स्टेप: अब तय समय के बाद आटे की लोइयां बनाएं और उन्हें बेलकर पूड़ियां तैयार कर लें। बचे हुए आटे से भी इसी तरह पूड़ियां बना लें। अब गैस ऑन करें और एक बड़ी कड़ाही में तेल की जगह आधा कड़ाही पानी डालें। जब पानी में उबाल आने लगे, तो उसमें धीरे-धीरे पूड़ियां डालें। पूरियों को पानी में लगभग 2 से 3 मिनट तक तब तक पकाएँ जब तक वे पानी के ऊपर तैरने न लगें। सभी पूड़ियों को इसी तरह पानी में उबाल लें और फिर बाहर निकाल लें।
-
तीसरा स्टेप: अब इन उबली हुई पूड़ियों को एयर फ्रायर में रखें और 200 डिग्री सेल्सियस पर 5 मिनट के लिए एयर फ्राई करें। इस बात का ख़ास ध्यान रखें कि एक साथ ज़्यादा पूड़ियां न डालें, नहीं तो वे ठीक से नहीं पक पाएँगी। पूड़ियां डालने से पहले ही एयर फ्रायर को गरम कर लें। बस! आपकी बिना तेल वाली ज़ीरो-ऑयल पूरियाँ तैयार हैं। इन्हें अपने पसंदीदा मसालेदार छोले या आलू की सब्ज़ी के साथ गरमागरम परोसें
Latest Lifestyle News