A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पालक की एक जैसी सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो बना लें पालक के क्रिस्पी कोफ्ते, जानें इसे बिना तेल में तले कैसे बनाएं?

पालक की एक जैसी सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो बना लें पालक के क्रिस्पी कोफ्ते, जानें इसे बिना तेल में तले कैसे बनाएं?

How to make Palak Kofta Recipe at Home: चलिए जानते हैं बिना तेल में तले पालक के टेस्टी और हेल्दी कोफ्ते कैसे बनाएं। चलिए नोट कर लीजिए रेसिपी

पालक कोफ्ता - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @COOKWITHLUBNA पालक कोफ्ता

सर्दियों के मौसम में लोग पालक की सब्जी खूब खाते हैं। लेकिन एक जैसा साग खाकर अक्सर बोरियत होने लगती है। ऐसे में आप चाहें तो डिनर में पालक के कोफ्ते बना सकते हैं। हालांकि, पालक कोफ्ता में तेल का इस्तेमाल बहुत ज़्यादा होता है। इस वजह से लोग जल्दी इसको बनाते नहीं है। लेकिन आज हम आपके लिए पालक कोफ्ता की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे बनाने के लिए आपको बहुत ज़्यादा तेल इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं है। चलिए जानते हैं इसे इसे कैसे बनाएं?

पालक कोफ्ता के लिए सामग्री: 

300 ग्राम पालक, 1 बड़ा चम्मच नमक, अदरक लहसुन, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 3 - 4 बड़े चम्मच बेसन

पालक ग्रेवी के लिए सामग्री

2 चम्मच सरसों का तेल, 1 छोटा चम्मच जीरा, 5 काली मिर्च, 2 छोटी इलायची, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, पानी ज़रूरत के हिसाब से, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 6 लहसुन की कलियाँ,, 2 प्याज, 2 हरी मिर्च, 2 टमाटर, 2 - 3 बड़े चम्मच दही, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी

पालक कोफ्ता कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: पालक कोफ्ता बनाने के लिए पालक को धोएं और मोटा डंठल काटें। पालक को एकदम बारीक काट लें। पालक को काटने के बाद उसमें एक चम्मच नमक डालें और 10 मिनट तक ऐसे ही रख दें। नमक की वजह से पालक पानी छोड़ देगा। पालक से पानी को अच्छी तरह निचोड़ें और उसे दूसरे बतर्न में रखें। ध्यान रखें पालक के पानी को फेंकना नहीं है।

  • दूसरा स्टेप: अब, दो प्याज, अदरक का टुकड़ा और पांच लहसुन की कलियां, एक हरी मिर्च लें और उसे अच्छी तरह से खून लें। ध्यान रखें इन्हें क्रश करना है बारीक पेस्ट नहीं बनाना है। अब, टमाटर को लेकर उसक बारीक पेस्ट बना लें और एक बतर्न में निकाल कर रख दें। 

  • तीसरा स्टेप: अब जो पालक को निचोड़ कर रहा है उसमें एक दो चम्मच प्याज का मिश्रण, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर और 3 - 4 बड़े चम्मच बेसन डालें और आपस में अच्छी तरह मिलाएं। जब ये मिल जाए तो राउंड शेप में उसका कोफ्ता बना लें और एक बतर्न में रखें। 

  • चौथा स्टेप: अब गैस ऑन कर एक कड़ाही रखें और सरसों का तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें 1 छोटा चम्मच जीरा, 5 काली मिर्च, 2 छोटी इलायची, डालें और जब ये हल्के सुनहरे हो जाएं तब उसमें खूना हुआ प्याज डालें। जब प्याज लाल हो जाए तब उसमें टमाटर का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से पकाएं। जब ये पक जाएँ तब उसमें पालक का बचा हुआ पानी डालकर थोड़ा पतला करें।

  • पांचवा स्टेप: अब कड़ाही पर स्टील की छननी रखें और उसे तेल से ग्रीस कर के उसपर पालक के कोफ्ते रखें और ढक दें। 10 मिनट के बाद ढक्कन हटाएं और कोफ्तों को हटाएं और फिर उसे ग्रेवी में डालें। आखिर में सब्जी को कसूरी मेथी से गार्निश करें। आपका स्वाद से भरपूर पालक के कोफ्ते तैयार हैं।

Latest Lifestyle News